- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास की 25वीं फिल्म जल्द होगी रिलीज़!
मायथोलॉजीस से लेकर एक्शन एंटरटेनर तक, रोम-कॉम से लेकर साइंस फिक्शन तक, भारतीय सुपरस्टार प्रभास हर गुजरते साल के साथ कुछ नया करने से पीछे नहीं हट रहे हैं और इतिहास फिर से खुद को दोहराने के लिए तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि सुपरस्टार अपनी 25वीं फिल्म की घोषणा कर सकते हैं, जो उनके ग्लोबल फैन बेस के लिए बहुत खुशी की बात होगी।
सूत्रों की माने तो, “प्रभास 25 निश्चित रूप से अद्भुत होगी और सुपरस्टार जल्द ही एक विशेष घोषणा करेंगे। जबकि फ़िल्म से जुड़ी जानकारी को गोपनीय रखा गया है, अभी हम जो जानते हैं वह यह है कि मूवी की कहानी उनकी अन्य पिछली फिल्मों से पूरी तरह से अलग होने वाली है।”
ग्रेपवाइन का मानना है कि फिल्म में प्रभास को पहले कभी नहीं देखी गई भूमिका में दिखाया जाएगा, जहां वह पहली बार एक ब्लॉकबस्टर निर्देशक के साथ जुड़ेंगे, जिसे एक कल्ट का दर्जा प्राप्त है।
भारतीय फिल्म उद्योग में सुपरस्टार की स्थिति तक पहुंचने पर, सितारे आमतौर पर एक विशेष भूमिका में टाइपकास्ट हो जाते हैं, खासकर उस तरह की जिसकी प्रशंसकों को उम्मीद होती है लेकिन हम आश्वस्त हैं कि यह कुछ अलग होगा।
भारतीय सुपरस्टार एक नया घरेलू नाम बन गए है और अब वे उनकी 25वीं फिल्म में एक अलग लेवल पर एलेक्टरीफाइंग परफॉर्मेंस देखेंगे।
दुनिया भर में प्रभास के प्रशंसक 7 अक्टूबर 2021 को उनकी 25वीं फिल्म की घोषणा सुनकर बेहद खुश होंगे जिसका अब सभी को बेसब्री से इंतज़ार है।


