- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दुनिया में सबसे पहले गैलेक्सी S21 सीरीज हासिल करने वालों में शामिल होंगे भारत के उपभोक्ता
भारत के सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S21 सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। गैलेक्सी S21 अल्ट्रा सबसे उन्नत प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम और सैमसंग के सबसे ब्राइट और इंटेलीजेंट डिस्प्ले के साथ आ रहा है। गैलेक्सी S21 अल्ट्रा के साथ आप पहली बार गैलेक्सी S सीरीज में S पेन का अनुभव ले सकेंगे।
गैलेक्सी S21 अल्ट्रा में पीछे की ओर चार कैमरे हैं जिनमें पहली बार पेश सैमसंग के डुअल टेली लेंस सिस्टम से संचालित एक उन्नत 108 MP प्रो सेंसर और 100X स्पेस जूम दिया गया है। गैलेक्सी S21 अल्ट्रा की 5000 mAH बैटरी महज 30 मिनटों में 50% चार्जिंग निशान तक पहुंच सकती है। गैलेक्सी S21 उन लोगों को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है जो हल्का डिजाइन और कॉम्पैक्ट 6.2-इंच का डिस्प्ले चाहते हैं। गैलेक्सी S21+ में एक विस्तारित 6.7-इंच डिस्प्ले और एक ज्यादा बड़ी बैटरी है, जो गेम और ओटीटी पर अलग-अलग कार्यक्रम देखने के शौकीन लोगों के लिए बेहतरीन है।
गैलेक्सी S21 सीरीज के बेहतर 8K स्नैप आपको अपने 8K वीडियो फुटेज में से शीशे की तरह साफ तस्वीरें ग्रैब करने की सहूलियत देते हैं। डायरेक्टर्स व्यू फीचर आपको सुविधा देता है कि आप अपनी सबसे बेहतरीन कहानी को सर्वश्रेष्ठ शॉट के जरिए बयां करने के लिए उन्हें देख सकें, स्विच कर सकें और उन्हें चुन सकें। रियल टाइम में प्रतिक्रियाएं पकड़ने के लिए आप व्लॉगर की मदद से सामने और पीछे, दोनों कैमरों से एक साथ वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।
नए गैलेक्सी बड्स प्रो के साथ पेयर कर मल्टीपल माइक रिकॉडिंग का इस्तेमाल करते हुए आप आसपास से आने वाली आवाजों के साथ अपनी आवाज भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। AI की ताकत के साथ लोकप्रिय सिंगल टेक फीचर एक टैप से कई तरह के स्टिल और वीडियो फॉर्मेट कैप्चर करता है। S21 का नया जूम लॉक फीचर हाथों में होने वाली किसी भी कंपन के असर को कम कर देता है और AI का इस्तेमाल करते हुए आपका फोकल प्वाइंट फ्रेम के बीचोबीच बनाए रखते हुए गैलेक्सी S21 तथा गैलेक्सी S21+ पर 30x जूम के साथ स्पष्ट तस्वीरें खींचता है।
सभी तीन डिवाइस अत्यंत तेज 5G के लिए तैयार हैं और सैमसंग के अपने एक्जिनॉस 2100 चिपसेट से संचालित होते हैं। गैलेक्सी S21 सीरीज छह शानदार रंगों में उपलब्ध हैः फैंटम काला, फैंटम सिल्वर, फैंटम बैंगनी, फैंटम सफेद, फैंटम भूरा और फैंटम गुलाबी।
उपभोक्ता गैलेक्सी S21 सीरीज सैमसंग के तमाम एक्सक्लूसिव स्टोर, अन्य रिटेल स्टोर और सैमसंग डॉट कॉम तथा अन्य प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल पर प्री-बुक कर सकते हैं। प्री-बुक करने वाले सभी उपभोक्ताओं को मुफ्त में गैलेक्सी स्मार्ट टैग और 10000 रुपये तक का सैमसंग ई-शॉप वाउचर मिलेगा। विशेष पेशकश के तौर पर सभी प्री-बुक उपभोक्ताओं को अपने पसंदीदा डिवाइस के साथ गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 या गैलेक्सी बड्स+ और ट्रैवल एडैप्टर का एक कॉम्बो मिलेगा।
इसके साथ ही उपभोक्ता एचडीएफसी बैंक का 10000 रुपये तक कैशबैक ऑफर ले सकते हैं या 5000 रुपये तक के अपग्रेड बोनस का विकल्प अपना सकते हैं। प्री-बुक करने वाले उपभोक्ताओं को 25 जनवरी से डिलीवरी शुरू हो जाएगी जबकि आधिकारिक तौर पर गैलेक्सी S21 की भारत में बिक्री 29 जनवरी से शुरू होनी है।
भारत में गैलेक्सी S21 सीरीज की कीमत
गैलेक्सी S21 (8+128GB): 69999 रुपये (फैंटम वॉयलेट, सफेद, गुलाबी, भूरा)
गैलेक्सी S21 (8+256GB): 73999 रुपये (फैंटम बैंगनी, सफेद, भूरा)
गैलेक्सी S21+ (8+128GB): 81999 रुपये (फैंटम बैंगनी, सिल्वर, काला)
गैलेक्सी S21+ (8+256GB): 85999 रुपये (फैंटम बैंगनी, सिल्वर, काला)
गैलेक्सी S21 Ultra (12+256GB): 105999 रुपये (फैंटम सिल्वर, काला)
गैलेक्सी S21 Ultra (16+512GB): 116999 रुपये (फैंटम काला)
भारत में गैलेक्सी S21 के ऑफर
गैलेक्सी S21 अल्ट्रा: 10000 रुपये का कैशबैक
गैलेक्सी S21+: 7000 रुपये का कैशबैक
गैलेक्सी S21: 5000 रुपये का कैशबैक
भारत में गैलेक्सी बड्स प्रो की कीमत और ऑफर
गैलेक्सी बड्स प्रो: 15990 रुपये
भारत में गैलेक्सी बड्स प्रो की प्री-बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को 499 रुपये (मूल कीमत 3699 रुपये) में एक वायरलेस पावरबैंक U1200 मिलेगा


