- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
इंदौर के दिव्यादित्या कोठारी बंगलुरु यूनिवर्सिटी में
सेंट्रल इंडिया से एक मात्र स्पीकर
इंदौर..देश का नंबर वन लॉ कॉलेज ‘नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बंगलुरु’ हर साल प्रोफेसर डॉक्टर एन आर माधवा मेनन की याद में टीचर्स के लिए रिफ्रेशरवर्कशॉप करवाता है।
इस साल यह वर्कशॉप 7 से 13 जून 2019 तक बंगलुरु में आयोजित की गई, जिसमें सेंट्रल इंडिया से एकमात्र इंदौर से प्रोफेसर दिव्यादित्या कोठारी को स्पीकर के तौर परआमंत्रित किया गया।
दिव्यादित्या कोठारी, ने बंगलुरु में हुई ‘एन आर माधवन रिफ्रेशर कोर्स फॉर लॉ टीचर’ वर्कशॉप में 11 जून को ‘लॉ टीचिंग विद स्पेशल फोकस ऑन किनेसिक्स एंड फिजियोलॉजी’ विषय पर बातकी।
हर साल यूनिवर्सिटी, एनएलयू के वाइस चांसलर सहित कई विषय विशेषज्ञों को वर्कशॉप में स्पीकर के तौर पर आमंत्रित करती है।
दिव्यादित्या कोठारी सेंट्रल इंडिया और इंदौर से वर्कशॉपमें स्पीकर के तौर पर शामिल होने वाले पहले प्रोफेसर है।
दिव्यादित्या कोठारी ने बताया कि 2015 में भी मैंने इसी वर्कशॉप में शामिल होने के लिए अप्लाई किया था, लेकिन तब मेरी एप्लीकेशन केवल इस वजह से रिजेक्ट हुई थी, क्योंकि मैं उस वक्तएक छात्र था और मेरा लॉ में ग्रेजुएशन पूरा नहीं हुआ था।
यह शहर के लिए गौरव की बात है कि 2019 में उसी यूनिवर्सिटी ने मुझे स्पीकर के तौर पर आमंत्रित किया। वहां से मिले अनुभव को मैंयहां छात्रों के साथ बांट सकूंगा।


