- एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के 8वें राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में एआई के युग में सत्य और जवाबदेही का आह्वान
- फ़ारमार्ट ने प्रोजेक्ट एवरग्रेन का मध्य प्रदेश तक विस्तार किया, मृदा परीक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि सलाह के केंद्र में होंगी महिला किसान; सागर और टीकमगढ़ में 1350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया
- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
- From The Wizard Of The Kremlin to The Invite: 07 acclaimed English films on Zee 5 to add to your watchlist
कश्मीर के व्यंजनों का लुत्फ़ इंदौर मैरियट होटल के ‘दावत-ए- वज़वान’ में
इंदौर. तरह-तरह के फूड फेस्टिवल्स द्वारा शहरवासियों को दुनिया भर के जायकेदार व्यंजन परोसने वाला इंदौर मैरियट होटल धरती पे स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के पारंपरिक जायके लेकर आया है। स्वादिष्ट पारंपरिक कश्मीरी व्यंजनों के साथ, इंदौर मैरियट होटल अपने इंदौर किचन रेस्टोरेंट में कश्मीरी फूड फेस्टिवल ‘दावत-ए-वज़वान’ का आयोजन कर रहा है।
यह फूड फेस्टिवल 14 जून से 23 जून 2019 तक आयोजित किया जा रहा है जिसका लुत्फ़ आप शाम 6:30 बजे से 11:30 बजे तक उठा सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इस फूड फेस्टिवल में कश्मीर के प्रसिद्ध व्यंजन परोसे जाएंगे और रेस्टोरेंट में स्टॉफ भी कश्मीर की घाटी के रंग में नजर आएंगे। फूड लवर्स को कश्मीर की पारंपरिक ड्रेस में फूड सर्व किया जाएगा। इस कश्मीरी फूड फेस्टिवल में मेहमानों को कश्मीरी वातावरण का अहसास होगा।
वज़वान एक मल्टी कोर्स मील है जो कश्मीरी संस्कृति का गर्व है और इसे बनाना एक कला है। कश्मीरी भाषा में वज़वान का अर्थ है – वज़ मतलब “कुक” और वान का अर्थ है “दुकान”। एक पारंपरिक कश्मीरी दावत के रूप में वज़वान व्यंजनों को बहुत पसंद किया जाता है और यह काफी लोकप्रिय है। इस कश्मीरी फूड फेस्टिवल ‘दावत-ए-वज़वान’ में विभिन्न प्रकार के वेज और नॉन-वेज कश्मीरी व्यंजन उपलब्ध होंगे जो विशेष रूप से कश्मीर के प्रसिद्ध वज़वान शेफ, अब्दुल हमीद द्वारा बनाए जाएंगे।
शेफ अब्दुल हमीद पारंपरिक कश्मीरी व्यंजन बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। इस कश्मीरी फूड फेस्टिवल के लिए वे खास तौर पर कश्मीर से आए हैं। ‘दावत-ए-वज़वान’ में शहरवासियों को शेफ अब्दुल हमीद द्वारा बनाए गए कश्मीर के कुछ बेहतरीन पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे साथ ही एक थीम बेस्ड वेलकम ड्रिंक और कश्मीरी कावा परोसा जाएगा।
इस फूड फेस्टिवल के बारे में इंदौर मैरियट होटल के जनरल मैनेजर श्री देवेश रावत ने कहा, “भारत ऐसा देश है जहां संस्कृति विविधता को परिभाषित करती है और भोजन के माध्यम से हम एक-दूसरे से जुड़ते हैं और अलग अलग संस्कृतियों से परिचित होते हैं। इंदौर अपने व्यंजनों के लिए जाना जाता है और यहाँ के लोग भी खाने के बहुत शौक़ीन हैं इसलिए हम समय-समय पर देश के विभिन्न राज्यों का जायका सिटी के फूड लवर्स के लिए लेकर आते हैं।
मेहमान इस फूड फेस्टिवल में भारत के स्वर्ग कश्मीर के सबसे ज़ायकेदार और उत्तम व्यंजनों का स्वाद चखेंगे और उन्हें कश्मीरी फूड जरुर पसंद आएगा क्योंकि हर डिश एक दुसरे से बिलकुल अलग है। इस फूड फेस्टिवल के लिए विशेष रूप से शेफ़ अब्दुल हमीद कश्मीर से आए हैं और उनके द्वारा हमारे मेहमानों को कश्मीर का पारंपरिक स्वाद चखने का मौका मिलेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “कश्मीरी व्यंजन फूड लवर्स के लिए काफी लोकप्रिय है और कश्मीरी व्यंजनों का स्वाद तमाम दुर्लभ मसालों का अद्भुत संगम कहा जाता है। कश्मीरी खान पान का अपना ज़ायका होता है जो मुख्य रूप से नॉन-वेज व्यंजनों के लिए पसंद किया जाता है; हालांकि इस फूड फेस्टिवल में स्वादिष्ट वेज डिशेस भी हैं, जो सभी को पसंद आएंगे।”
इस फूड फेस्टिवल में कश्मीरी स्वाद से भरे विभिन्न व्यंजनों में रोगन जोश, तबाख माज, धानीवाली मुर्ग कोरमा, गुस्तबा, रिस्ता, लहाबी कबाब, वाजा कोकुर, दुध रस, वाजा पलक, आब गोश्त, मार्चवांगन कोरमा, कबाब, इत्यादि उपलब्ध है। इसके अलावा इस फूड फेस्टिवल में वेज डिशेस जैसे रुवांगन चमन, दम आलू, गंद अचार, मूली अखरोट चटनी जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आप लुत्फ़ उठा सकते हैं। खाने के बाद मीठे के रूप में स्वादिष्ट खीर और फिरनी आपकी दावत को पूरा करेंगी।
तैयार हो जाइए इंदौर मैरियट होटल के ‘दावत-ए-वज़ावन’ में कश्मीर की वादियों के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने के लिए।


