- 'ग्राम चिकित्सालय' सीजन 2 में आकांक्षा रंजन कपूर ने छोड़ी गहरी छाप, दर्शकों ने की जमकर तारीफ
- आमिर खान प्रोडक्शन ने मनाया 25 साल का जश्न। दंगल कुश्ती गुरु भी जश्न में हुए शामिल
- शीना चौहान ने बताया कैसे करती हैं इंटेंस रोल्स की तैयारी: "हर किरदार में अपना दिल और आत्मा झोंक देती हूं"
- How Sheena Chohan Prepares Emotionally for Intense Screen Roles: "I Give Every Character My Complete Heart and Soul"
- जबलपुर रॉयल लायंस ने लगातार तीन जीत के साथ एमपीएल टी20सीजन 3 में बनाई अपनी मजबूत पकड़
इन्दौर के गौरव को मिला डॉ कुमार विश्वास द्वारा संचालित विश्वास ट्रस्ट द्वारा 2024 का युवा गीतकार सम्मान
ललित फ़ाउण्डेशन के तत्वावधान में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम अभिव्यंजन-3 व कवि प्रीमियर लीग के अन्तर्गत सम्मान सत्र में, विश्वविख्यात राम कथा मर्मज्ञ और युग कवि डॉ कुमार विश्वास जी द्वारा संचालित विश्वास ट्रस्ट द्वारा “युवा गीतकार सम्मान” (रू. 51000/-) से इन्दौर के ख्यात कवि और गीतकार गौरव साक्षी को अलंकृत किया गया |
गौरव को सम्मान राशि का चेक कुमार विश्वास जी ने स्वयं अपने हाथों से प्रदान किया |
सम्मान सत्र के अन्तर्गत गौरव को पद्म श्री सुरेन्द्र शर्मा जी, राष्ट्रीय कवि अनिल अग्नवंशी जी, राष्ट्रीय कवि अर्जुन सिसोदिया जी, ख्यात शायर गुणवीर राणा जी, अंतर्राष्ट्रीय कवि और ललित फ़ाउण्डेशन के संस्थापक अमित शर्मा जी, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशल कुशलेन्द्र जी, संस्था के महामंत्री कवि पीयूष मालवीया जी समेत अन्य मंचासीन अतिथियों द्वारा उक्त सम्मान से अलंकृत किया गया |


