- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
श्री सीमेंट की पहल – “नमन” योजना में आर्म्ड फोर्स के शहीद सैनिकों के परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेगा मुफ्त सीमेंट
जयपुर : देश की सुप्रसिद्ध सीमेंट कंपनी श्री सीमेंट की अनोखी सेवा पहल का लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर, पीवीएसएम, वीएसएम, जीओसी-इन-सी, दक्षिणी पश्चिमी कमान, भारतीय सेना, ने औपचारिक रूप से “प्रोजेक्ट नमन” का उद्घाटन किया। यह परियोजना श्री सीमेंट की एक राष्ट्रीय पहल है, जिसके जरिये भारतीय आर्म्ड फोर्स के परिवारों को मुफ्त सीमेंट प्रदान किया जायेगा।
पिछले 20 वर्षों में आर्म्ड फोर्स में देश की सेवा के दौरान शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। विजय दिवस के रूप में नमन परियोजना का लोकार्पण किया गया, जो 1971 के बांग्लादेश युद्ध में भारत को जीत दिलाने एवं भारतीय सैनिकों के बलिदान को याद करने के लिए 16 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है।
नमन योजना के तहत, 1 जनवरी 1999 से लेकर 1 जनवरी 2019 (20 वर्ष) के बीच देश के लिए शहीद हुए शहीद जवानों के एक परिजन को, अपनी जमीन पर 4 हजार वर्गफुट तक का घर बनाने के लिए मुफ्त सीमेंट प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत शहीदों के परिवार के सदस्य पूरे देश में फैले किसी भी श्री सीमेंट की उत्पादन इकाई से मुफ्त में सीमेंट प्राप्त कर सकते हैं।
‘नमन’ प्रोजेक्ट कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय सेना के दक्षिणी पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने कहा: श्री सीमेंट द्वारा अपने सेवामूलक कार्यों का विस्तार करने के लिए इनके अधिकारियों का यह एक अद्भुत प्रयास है।
हमारे देश के वीर शहीदों के लिए जिन्होंने देश की सेवा में अपनी जान बलिदान कर दिया है, उन्हें इस तरह का सम्मान प्रदान करना काफी दुर्लभ और अनोखा प्रयास है। सच्चे अर्थों में इस सेवा मूलक कार्यों के जरिये हमारे शहीदों के कल्याण के लिए सेना के इतिहास में कंपनी ने एक अलग जगह बनाई है।
उन्होंने आगे कहा कि सेना के लिए और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है, क्योंकि हमारे जवानों ने अपनी पूरी ज़िंदगी अपनी ड्यूटी समझ देश की सेवा में लगा दिया। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस तरह के सेवामूलक कार्य को देख दूसरे कॉरपोरेट्स कंपनी के अधिकारी भी इस तरह के सेवामूलक कार्य के लिए आगे आयेंगे।
इस मौके पर श्री सीमेंट के संयुक्त प्रबंध निदेशक श्री प्रशांत बांगड़ ने कहा: क्योंकि घर बनाने के लिए उच्च क्वालिटी के सीमेंट की सबसे ज्यादा जरुरत होती है, इसलिए हमें लगा कि नमन योजना शहीदों के परिवारों की आवास जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहद मददगार साबित होगा।
हमारे लिए हमारे सैनिकों के परिवारों के लिए यह विनम्र योगदान बहुत ही सम्मान की बात है, जो सेवा के आह्वान से ऊपर उठे और मातृभूमि के लिए अपना जीवन लगा दिया। हम अपने राष्ट्र के शहीदों को सलाम करते हैं। मैं इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को इस योजना को लागू करने में उनके मार्गदर्शन और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।
इस योजना को केंद्रीय सैनिक बोर्ड और राज्य सैनिक बोर्ड (आरएसबीएस)और जिला सैनिक बोर्ड (जेडएसबी), रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। इस मौके पर शहीद परिवार की सदस्य श्रीमती सुनीता देवी और श्रीमती सुदेश को नमन प्रोजेक्ट के तहत श्री सीमेंट की तरफ से श्री संजय मोहता (अध्यक्ष,वाणिज्यिक, एवं चीफ हैप्पिनेश ऑफिसर) और श्री अरविंद खिचा (अध्यक्ष, वाणिज्यिक)श्री सीमेंट लिमिटेड की मौजूदगी में जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने सीमेंट का रिलीज ऑर्डर सौंपा।


