- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बिजनेस में इनोवेशन लाने से मिलेगी सफलता
बीजेएस नेशनल बिजऩेस कॉन्क्लेव
इंदौर. यदि अपने बिजऩेस को ग्रो करना है तो आपको टेक्नोलॉजी को अडॉप्ट करना होगा व स्मार्ट तरीके से आगे बढऩा है. आपका स्मार्ट होना ही आपको दूसरों से अलग बनाएगा. सिर्फ अपने पैतृक धंधे को करने से ही सफलता प्राप्त नहीं होगी उसमे इनोवेशन लाना व कुछ अलग करने से सफलता प्राप्त होगी.
यह कहना है रसना की एमडी रुझान खम्बाटा का. वे बीजेएस के नेशनल बिजऩेस कॉन्क्लेव में संबोधित कर रही थी. संस्था द्वारा आज बायपास स्थित एक होटल में इसका आयोजन किया गया.
कॉन्क्लेव में येलो डायमंड के एमडी अमित कुमठ, सीईज़ी लिमिटेड की एमडी वीणु जैन व हर्षिता जैन, अरिहंत कैपिटल के सीईओ अशोक जैन, स्वान फाइनेंस के एमडी अभिषेक संघवी, लाइफ मैनेजमेंट गुरु पंडित विजय शंकर मेहता ने बिजऩेस जगत की नवीन तकनीकों, सफल व्यवसायी बनने और व्यापार को और अधिक बढ़ाने के तरीकों के बारे में नवीन उद्यमियों को बताया.
इस में देश के 300 एंटरप्रेन्योर्स ने भाग लेकर कॉर्पोरेट जगत की हस्तियों एवं सफलतम उद्यमियों के अनुभवों से प्रेरणा और सीख लेने का मौका प्राप्त किया.

एम्पलाइज की रिस्पेक्ट करें
सीईज़ी लिमिटेड की एमडी वीनू जैन व हर्षिता जैन ने बताया कि हम अपने फॅमिली बिजऩेस को ही आगे लेकर आएं हैं। अपने एम्प्लाइज को रेस्पेक्ट देने से ही रेस्पेक्ट मिलेगी. आप यदि ग्रो करना चाहते है तो अपने एम्प्लाइज को रस्पेक्ट करें व उनको लीडरशिप प्रोवाइड करें तो वह आपको और आगे ले के जा सकते है. यलो डायमंड के एमडी अमित कुमठ ने कॉन्क्लेव में अपनी जीवन यात्रा बताते हुए कहा की कैसे उन्होंने अपनी जर्नी स्टार्ट की. उन्होंने 15 लाख रुपये का फण्ड लेकर कंपनी स्टार्ट किया था. पहले साल 22 लाख का बिजऩेस किया तो थोड़ा कॉन्फिडेंस बढ़ा. बैंको से लोन लिया. धीरे-धीरे टर्न ओवर करोड़ में गया और 14 साल में 1300 करोड़ का टर्नओवर हो गया.
यंग एंटरप्रेन्योर्स को मिले मार्गदर्शन
कॉन्क्लेव चेयरमैन राकेश जैन व कॉन्क्लेव सेक्रेक्टरी अनिल रांका ने बताया कि बीजेएस की ओर से यह विशेष बिजनेस कॉन्क्लेव देश में पहली बार इंदौर में आयोजित हुआ है. इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य यंग एंटरप्रेन्योर्स को मार्गदर्शन प्रदान करवाना है. ताकि वह सफल उद्योगपतियों के लाइफ जर्नी के बारे में सुनकर प्रेरणा ले सके ति कैसे उन्होंने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर तय किया. इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल पारेख, संजय सिंगी ,राज्य अध्यक्ष डॉ. शरद दोषी , दिलीप डोसी, वीरेन्द्र नाहर, हेमलता अजमेरा आदि उपस्थित थे।


