- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत में पहली बार आयोजित की जा रही इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग कॉन्फ्रेंस 2021
पोस्ट कोविड रिवाइवल पर किया जाएगा पैनल डिस्कशन, एडवरटाइजिंग मीडियम्स प्रमोशन पर आधारित है कॉन्फ्रेंस, इंडस्ट्री के टॉप लीडर्स देंगे संबंधित विषयों पर अनूठा ज्ञान
कुछ बड़ा करने की चाह में कई सपने संजोए एक आंत्रप्रेन्योर चल पड़ता है अपने काम में बेहतरी का ताना-बाना बुनने। फिर आती है संबंधित क्षेत्र में उस बिज़नेस विशेष के प्रचार-प्रसार की बात। विभिन्न एडवरटाइजिंग मीडियम्स प्रमोशन में से उपयुक्त का चयन करने में अधिकांश समय यह व्यर्थ हो जाता है, जो उसे प्रतिस्पर्धा में पीछे करने का कारण बनता है। इस समस्या का समाधान लेकर आया है सक्सेस फैक्टर, जो 28 अगस्त को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी प्रकार के एडवरटाइज़र्स की सौगात लेकर आ रहा है। किसी बिज़नेस को प्रमोट किए जाने के लिए किस प्रकार के एडवरटाइजिंग मीडियम का चुनाव करना चाहिए, इसके बारे में इंडस्ट्री के टॉप लीडर्स कॉन्फ्रेंस के अटेन्डीज़ को विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।
भारत में पहली बार आयोजित इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग कॉन्फ्रेंस 2021 में इंडस्ट्री के पोस्ट कोविड रिवाइवल पर पैनल पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी, जो कि इस कॉन्फ्रेंस का बेहद महत्वपूर्ण बिंदु है। अनुकूलित खर्च के साथ ही उपयुक्त मीडियम का चयन निश्चित तौर पर बिज़नेस विशेष को बेहतरी से प्रमोट करने का माध्यम बनेगा।
हरीश बिजूर, ग्लोबल ब्रांड एक्सपर्ट तथा फाउंडर, हरीश बिजूर कंसल्ट्स इंकॉर्पोरेशन, बैंगलोर, मरिषा लखियानी, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, माइंडवैली; जयेश याग्निक, सीइओ, मॉम्स आउटडोर मीडिया सॉल्यूशंस; हरीश नायक, प्रेसिडेंट, पोस्टरस्कोप एपेक को, डेन्ट्सू इंटरनेशनल, मीडिया ब्रांड्स, ग्रुप एमडी, पोस्टरस्कोप साउथ एशिया; आनंद भडकामकर, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, डेन्ट्सू इंडिया; योगेन पारीख, मारकॉम मैनेजर, एस्ट्रल लिमिटेड; विष्णु तेलग, सिनेमा एडवरटाइजिंग स्पेशलिस्ट, मॉल एडवरटाइजिंग तथा एयरपोर्ट एडवरटाइजिंग, डायरेक्टर एंड सीईओ खुशी एम्बिएंट मीडिया सॉल्यूशंस; नवोनिल रॉय, सीओओ, मूविंग वॉल्स; योगेंद्र पारीक, मारकॉम हेड, एस्ट्रल पाइप्स; अब्राहम थॉमस, सीइओ, बिग एफ एम; रजनीश बहल सीइओ, ब्राइट आउटडोर; संसृति द्विवेदी पी. आर. 24×7 की सीनियर पब्लिक रिलेशन्स मैनेजर, राजीव राजू नाथ, मीडिया फॉर ग्रोथ के एडिटोरियल डायरेक्टर; अतुल श्रीवास्तव, ग्रुप सीइओ, लक्ष्य मीडिया; जैसे इंडस्ट्री के टॉप लीडर्स विभिन्न माध्यमों पर पैनल डिस्कशन करेंगे।
इसके साथ ही बेहतर मीडिया का चयन करके किस प्रकार अपने बिज़नेस को नई उड़ान दी जा सकती है, इस पर सौरभ खंडेलवाल, डायरेक्टर, मनी फॉर ड्राइव विशेष चर्चा करेंगे।
इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग कॉन्फ्रेंस 2021 को मनी फॉर ड्राइव स्पॉन्सर कर रहा है, वहीं इसका पीआर पार्टनर, पीआर 24×7 तथा ऑनलाइन पार्टनर, ट्रूपल डॉट कॉम है। बिज़नेस ऑनर्स, मीडिया मैनेजर्स, मार्केटिंग मैनेजर्स, कॉर्पोरेट्स, एजेंसीज़, इंटर्न्स, एडवरटाइजिंग तथा पीआर स्टूडेंट्स इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बन सकेंगे और अपने नेटवर्किंग नॉलेज का विस्तार कर सकेंगे। सार यह है कि जिन बिज़नेस तथा आंत्रप्रेन्योर्स को अपने प्रमोशंस के लिए उपयुक्त एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म के चयन को लेकर अनुभव कम है, विशेषकर उनके लिए यह वर्चुअल इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग कॉन्फ्रेंस 2021 अत्यंत उपयोगी है, यह कॉन्फ्रेंस उन्हें आसानी से अपने बिज़नेस को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का माध्यम बनेगा।


