- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
इंदौर. कोविड -19 का ह्रदय स्वास्थ्य पर प्रभाव” विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन मालवांचल विश्वविद्यालय, इंदौर के इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को हुआ।
वेबिनार में कुल 150 पार्टिसिपेंट्स शामिल हुए जिसमें 25 अंतराष्ट्रीय एवं भारत के अलग-अलग राज्यों से 125 पार्टिसिपेंट्स थे वेबिनार के जरिये हेल्थ केअर वर्कर्स, विद्यार्थियों और नर्सिंग शिक्षक लाभन्वित हुए।
जिसमें ह्रदय स्वास्थ्य पर कोविड-19 के प्रभाव के बारे में बताया गया इस वेबिनार का आयोजन श्री सुरेश सिंह भदौरिया, चैयरमैन, इंडेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के मार्गदर्शन में किया गया।
इस वेबिनार की शुरुआत इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या, श्रीमति डॉ. स्मृति जी सोलोमन द्वारा की गई, जिन्होंने कार्डियाक यूनिट में हेल्थकेयर वर्कर्स के कोविड-19 के दौरान बचाव के बारे में बताया साथ ही उन्होंने कोविड के कारण ह्रदय में होने वाले बदलाव जैसे सूजन, उच्च रक्तचाप की संभावना बढ़ जाती है जिस से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है एवं मरीज़ की ऑक्सिजन जरूरत बढ़ जाती है।
इसके बाद अंतराष्ट्रीय वक्ता श्रीमति अंजू जोमोन (आर.एन. कॉम्ब्रिज यूनिवर्सिटी यूके)ने ह्रदय रोगियों के कोविड-19 के दौरान बचाव व उपचार के बारे में अपने अनुभव साझा किए।
अगला सत्र श्रीमान अंकुश पैट्रिक (असोसिएट प्रोफेसर अमलतास नर्सिंग इंस्टीट्यूट, देवास) ने कोविड-19 के ह्रदय के स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में बताया।
श्रीमति रीना ठाकुर (असोसिएट प्रोफेसर इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज) ने कोविड-19 के कारण होने वाली कॉर्डियोलॉजी में बदलाव के बारे में प्रकाश डाला अंत मे श्रीमति अनु वी कुमार (एच ओ डी नर्सिंग)ने आभार माना।


