- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अनन्या ने कार्तिक आर्यन से पूछा, ‘‘क्या सारा सचमुच तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड है?‘‘
ज़ी टीवी के प्रो म्यूज़िक काउंटडाउन में ‘पति पत्नी और वो‘ की इस जोड़ी ने किए कुछ चैंकाने वाले खुलासे
भारत में बॉलीवुड और म्यूज़िक किसी धर्म से कम नहीं, और ऐसे में ज़ी टीवी अपने अगले वीकेंड प्राइमटाइम शो में दर्शकों के लिए इन दोनों क्षेत्रों का बेस्ट लेकर आया है। इस चैनल ने अपनी तरह का पहला म्यूज़िक काउंटडाउन शो – ‘प्रो म्यूज़िक काउंटडाउन‘ पेश किया है।
भारत के बेहतरीन आरजे, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूब सेंसेशन सिद्धार्थ कानन इस शो को होस्ट कर रहे हैं। यह ऐसा चैट शो फॉर्मेट है, जो इससे पहले कभी नहीं देखा गया। इसमें सुपरहिट गाने पेश किए जा रहे हैं, साथ ही बॉलीवुड के सबसे हॉट सेलिब्रिटीज़ भी इस शो में आकर अपने करियर, रोमांस और बी-टाउन के गरमागरम विषयों पर चर्चा करते हैं।
इस शो के आगामी एपिसोड में दर्शकों को जवां दिलों की धड़कन कार्तिक आर्यन और खूबसूरत अनन्या पांडे के बीच कुछ दिलचस्प केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जिसमें उनके साथ भूमि पेडणेकर भी शामिल होंगी। तीनों मिलकर सिद्धार्थ कानन के साथ एक दिलचस्प चर्चा में शामिल होंगे।
इन कलाकारों ने अपनी फिल्म के बारे में बात की और ‘पति पत्नी और वो‘ के सेट पर पर्दे के पीछे की कुछ दिलचस्प बातें भी बताईं। इस मौके पर सभी फैंस यह जानने को उत्सुक थे कि इंडस्ट्री में उड़ रही तमाम अफवाहों के पीछे का सच क्या है। दर्शकों की उत्सुकता दूर करते हुए इन सितारों ने भी बी-टाउन में अपने बीएफएफ के बारे में खुलकर बताया.
जब अनन्या से उनके बेस्ट फ्रेंड्स का नाम लेने को कहा गया तो उन्होंने बताया, ‘‘सुहाना और शनाया मेरी बेस्ट फ्रेंड हैं। जब सारा अली खान से उनके रिश्तों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘सारा और मैं बस दोस्त हैं।‘‘
जब कार्तिक से पूछा गया कि इंडस्ट्री में उनकी बेस्ट फीमेल फ्रेंड्स कौन हैं, तो अनन्या ने यह सुनिश्चित किया कि उनका नाम सबसे ऊपर हो। लेकिन यहां मामला जरा अलग था! जब सिद्धार्थ ने कार्तिक से पूछा कि क्या सारा को उनकी सबसे अच्छी दोस्त माना जाए तो अनन्या तुरंत बीच में कूद पड़ीं और अपने को-स्टार कार्तिक आर्यन से पूछा, ‘‘क्या सचमुच? क्या यह सच है? क्या वो तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड है?‘‘


