- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
क्या आपका क्लाउड स्टोरेज अब मुफ्त नहीं रह गया?
¬पिछले पाँच सालों से विभिन्न आॅपरेटिंग सिस्टम के उपभोक्ता डेटा के बैकअप एवं उसे सुरक्षित रखने के लिए अपने फोन के सीमित इंटरनल स्टोरेज एवं मुफ्त क्लाउड स्टोरेज पर निर्भर रहे हैं। भारतीय उपभोक्ताओं के लिए यह प्रस्ताव केवल तब तक दिलचस्प था, जब तक यह मुफ्त था। अब उपभोक्ता मासिक सब्सक्रिप्शन से छुटकारा पाने के लिए विकल्प तलाश रहे हैं और डब्लूडी एवं सैनडिस्क जैसे ब्रांड्स के पास अनेक स्टोरेज समाधान हैं। मासिक सब्सक्रिप्शन के बदले एक बार निवेश यूज़र्स को बार बार होने वाले खर्चों से बचाता है और वो अपना डेटा अपने साथ लेकर कहीं भी जा सकते हैं। नीचे कुछ ठोस सुझाव दिए जा रहे हैंः
एप्पल डिवाईसेस के लिए सैनडिस्क आईएक्सपैंड फ्लैश ड्राईव लक्से
एप्पल यूज़र्स अपने व्यक्तिगत डेटा के बैकअप को लेकर उलझन में रहते हैं और पहले कुछ महीनों में ही आपके आईफोन की स्टोरेज क्षमता पूरी भर जाने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। इसका एक वन स्टाॅप एवं सुगम समाधान हाल ही लाॅन्च की गई सैनडिस्क आईएक्सपैंड फ्लैश ड्राईव लक्से है।
यह ड्युअल लाईटनिंग एवं यूएसबी टाईप-सी कनेक्टर के साथ वेस्टर्न डिज़िटल की पहली फ्लैश ड्राईव है, जिसके द्वारा यूज़र्स बिना मुश्किल के अपने डेटा को सेव कर उसका बैकअप ले सकते हैं। यह आसान एक्सेस प्रदान करती है तथा विभिन्न एप्पल डिवाईसेस एवं एन्ड्राॅयड स्मार्टफोन सहित यूएसबी टाईप-सी डिवाईसेस के बीच फाईल्स के आदान-प्रदान का सुगम अनुभव प्रदान करती है। यदि आप स्पेस को फ्री करना चाहते हैं और/या खराब इंटरनेट कनेक्शन के सरदर्द के बिना अपने कंटेंट का आॅटोमैटिक रूप से बैकअप लेना चाहते हैं, तो यह ड्राईव आपके लिए उपयोगी है।
मूल्य – 64 जीबी, 128 जीबी एवं 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट्स। मूल्य अमेज़न इंडिया पर क्रमशः 4,449 रु., 5,919 रु. और 8,999 रु.।
टाईप सी एन्ड्राॅयड स्मार्टफोंस के लिए सैनडिस्क अल्ट्रा ड्युअल ड्राईव लक्से
कंटेंट क्रिएटर्स, खासकर अपने स्मार्टफोन द्वारा कंटेंट बनाने वाले, अपनी पुरानी आर्काईव्स का स्टाॅक रखना पसंद करते हैं। आज के स्मार्टफोंस में उच्च मेगापिक्सल के कैमरा एवं अल्ट्रा एचडी अनुभव के साथ निर्मित कंटेंट के लिए विशाल स्टोरेज क्षमताओं की जरूरत है। यदि आपके पास टाईप-सी डिवाईस है और आपको कंटेंट बनाना पसंद है, तो सैनडिस्क अल्ट्रा ड्युअल ड्राईव लक्से आपके लिए उत्तम है।
स्मार्टफोन इंपोर्ट ट्रैकिंग क्यू1‘21 के लिए सीएमआर रिपोर्ट के आधार पर, 55 प्रतिशत स्मार्टफोंस में यूएसबी टाईप-सी इंटरफेस होता है और यह हाई-कैपेसिटी स्टोरेज समाधान यूएसबी टाईप-सी डिवाईसेस के बीच कंटेंट का सुगम ट्रांसफर संभव बनाता है। यह हाई-परफाॅर्मेंस यूएसबी स्लीक आॅल-मैटल केसिंग में आती है और 150 एमबी/सेकंड की रीड स्पीड प्रदान करती है। अब आप ज्यादा इमेज कैप्चर कर उन्हें अपनी सभी डिवाईस पर देख सकेंगे।
मूल्य – 32 जीबी, 64 जीबी, 128 जीबी, 256 जीबी, 512एवं 1 टीबी क्षमताएं; शुरुआती मूल्य 32 जीबी के लिए 856 रु. और 1 टीबी के लिए 11,813 रु.।
शेयर्ड स्टोरेज के लिए डब्ल्ूडी माई क्लाउड होम
हमारा डेटा अक्सर विभिन्न डिवाईसेस एवं अलग-अलग स्टोरेज समाधानों के बीच वितरित होता है। क्लाउड सर्विसेस का शुल्क शुरू होने के साथ अब यूज़र्स अपने डेटा के लिए यूनिफाईड समाधान तलाशेंगे और डब्लूडी माई क्लाउड होम आपको यह समाधान देगा।
यह एक उत्तम पर्सनल क्लाउड स्टोरेज डिवाईस है जो आपकी सभी डिवाईस, जिनमें आपके होम नेटवर्क में वायर्ड डिवाईसेस से लेकर इंटरनेट से जुड़ी डिवाईसेस शामिल हैं, उनसे डेटा का आटोमैटिक रूप से बैकअप ले लेती है। आप अपने परिवार के सदस्यों को एक्सेस दे सकते हैं और गोपनीयता बनाए रखते हुए इसे शेयर्ड सेंट्रल रिपाॅज़िटरी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक क्लाउड स्टोरेज सेवा की भांति है, अंतर केवल इतना है कि यह एक फिज़िकल बाॅक्स है, जो आपके घर में रहता है। आप एक बार इसे खरीदकर हमेशा अपने पास रख सकते हैं और आपको कोई मासिक सदस्यता शुल्क भी नहीं देना होगा। इसके अलावा आप कहीं से भी किसी भी वक्त अपना सेव किया गया डेटा माई क्लाउड होम मोबाईल ऐप का इस्तेमाल कर देख सकते हैं।
मूल्य – 2टीबी वज़र्न के लिए 12,899 रु. से शुरु और 12 टीबी तक के आकार में उपलब्ध।
सैनडिस्क एक्सट्रीम माईक्रो एसडीएक्ससी यूएचएस-आई कार्ड
एसडी कार्ड व्यवसायिक व व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए काॅम्पैक्ट आकार में आपको विशाल स्टोरेज स्पेस का वन-स्टाॅप विकल्प देती हैं। इसमें ज्यादा तेज गति से डेटा ट्रांसफर करना बहुत आसान होने से माईक्रो एसडी कार्ड आपके लिए उत्तम होती हैं।
सैनडिस्क एक्सट्रीम माईक्रो एसडीएक्ससी यूएचएस-आई कार्ड अत्यधिक तेज स्पीड से तीव्र ट्रांसफर, ऐप परफाॅर्मेंस प्रदान करती है और आपके एन्ड्राॅयड स्मार्टफोन, एक्शन कैमरा या ड्रोन के लिए उत्तम है। इस हाई परफाॅर्मेंस माईक्रो एसडी कार्ड में 4के यूएचडी वीडियो रिकाॅर्डिंग, फुल एचडी वीडियो, एवं हाई रिज़ाॅल्यूशन फोटो लेने की क्षमता है। साथ ही यह ए2-रेटेड है, इसलिए आप स्मार्टफोन के शानदार अनुभव के लिए फास्ट एप्लीकेशन परफाॅर्मेंस प्राप्त कर सकते हैं।
मूल्य – अमेज़न पर 64 जीबी के लिए 1,590 रु. और 1 टीबी क्षमता के लिए 18,702 रु. में उपलब्ध।
सैनडिस्क एक्सट्रीम पोर्टेबल एसएसडी पोर्टफोलियो
एसएसडी इस्तेमाल में आसान होने के चलते बहुत तेजी से स्टोरेज के भविष्य में भारी परिवर्तन ला रही हैं। आपके डेटा का सुरक्षित रहना एवं इंटरनेट होने या न होने पर सदैव आपको उपलब्ध रहना बहुत जरूरी है। यात्राप्रेमियों, फोटोग्राफर्स एवं वीडियोग्राफर्स के लिए खास डिज़ाईन की गई, सैनडिस्क एक्सट्रीम पोर्टेबल एसएसडी उन लोगों के लिए है, जो धीमा रहना पसंद नहीं करते।
इन एसएसडी में बेहतर परफाॅर्मेंस है, जिससे यूज़र्स फाईल्स को ज्यादा तेजी से ट्रांसफर कर ड्राईव में ही एडिट कर सकते हैं। सैनडिस्क एक्सट्रीम एसएसडी में मजबूत रबर की कोटिंग है, जो झटकों से सुरक्षा देती है। इसके अलावा, इसमें आईपी55 रेटिंग है, जो इसे पानी व धूल से बचाती है। आघातों से बचाने के लिए इसमें अतिरिक्त सुरक्षा है। अत्यधिक पोर्टेबल बाॅडी के साथ ये स्टोरेज डिवाईस गतिशील रहने वाले लोगों के लिए उत्तम हैं।
मूल्य – 500 जीबी के लिए 7,999 रु., 1 टीबी के लिए 12,999 रु. और 2 टीबी के लिए 27,999 रु., $ 4टीबी माॅडल। प्रो वर्ज़न – 1 टीबी के लिए 19,999 रु. और 2 टीबी के लिए 34,999 रु.।


