- हर कमर दर्द को मस्कुलर न समझें, पेशाब-मल का कंट्रोल बिगड़े तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
- आमिर, ऋतिक समेत कई बड़े नाम प्रोड्यूसर्स गिल्ड काउंसिल में शामिल, शिबाशिष सरकार लगातार पांचवीं बार बने प्रेसिडेंट
- ‘पंचायत’ के बिनोद यानी अशोक पाठक अब बड़े पर्दे पर दिखाएंगे अपना नया अंदाज़, ‘रानी ड्रायक्लीनर्स’ से करेंगे हिंदी फीचर फिल्म में डेब्यू
- Sidharth Malhotra Starrer The Vvaan Opens Well at the Box Office, Stands Tall Amid Avengers: Endgame Re-run and Paradise
- आईएसए मैराथन 1.0: एक दौड़ में दिखेगी इंदौर की आईटी इंडस्ट्री की ताकत
आईएसए मैराथन 1.0: एक दौड़ में दिखेगी इंदौर की आईटी इंडस्ट्री की ताकत
इंदौर, 25 सितंबर 2026: इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन (ISA) द्वारा रविवार, 27 सितंबर 2026 को प्रातः 6:30 बजे, बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इंदौर से ISA मैराथन 1.0 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 3 किमी और 5 किमी की दौड़ आयोजित होगी, जिसमें आईटी इंडस्ट्री एवं शहर के अन्य क्षेत्रों से 2,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
आईएसए मैराथन 1.0 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, पुलिस आयुक्त इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह तथा इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा (IAS) का सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हो रहा है।
मैराथन के माध्यम से फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा। इस आयोजन की विशेषता यह होगी कि प्रतिभागियों की दौड़ को बिना किसी वियरेबल बैंड के डिजिटल रूप से ट्रैक किया जाएगा।
आईएसए के सचिव सचिन साबू ने कहा, “आईएसए इंदौर के 280 से अधिक आईटी संस्थापकों का समुदाय है, जो शहर के तकनीकी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य कर रहा है। इस मैराथन के माध्यम से हम इंदौर की पूरी आईटी इंडस्ट्री की सामूहिक ताकत को एक दौड़ में एक साथ लाना चाहते हैं और शहर के विकास में उसके योगदान को प्रदर्शित करना चाहते हैं।”
आईएसए के कोषाध्यक्ष सीए स्वप्निल बंसल ने कहा, “आईएसए मैराथन केवल फिटनेस का आयोजन नहीं है। इंदौर नगर निगम हमारे ग्रीन सिटी पार्टनर, इंदौर पुलिस सेफ्टी पार्टनर तथा मध्य प्रदेश शासन का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इकोसिस्टम पार्टनर के रूप में जुड़ा है। इस पहल के माध्यम से उद्योग और शासन मिलकर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दे रहे हैं।”
एनआरसी ग्रुप के श्री अंकेश गोयल ने कहा, “इंदौर की पहचान अब स्वच्छता के साथ-साथ तेजी से विकसित होते आईटी और तकनीकी क्षेत्र से भी बन रही है। आईएसए मैराथन जैसे आयोजन प्रोफेशनल्स, परिवारों और शहर के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाते हैं। ऐसे प्रयास फिटनेस, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और आपसी जुड़ाव की भावना को मजबूत करते हैं।”
एनआरसी ग्रुप के श्री हितेश ठाकुर ने कहा, हम आईटी कंपनियों से अपील करते हैं कि वे अपने कर्मचारियों और परिवारों के साथ इस आयोजन में भाग लें और इंदौर की आईटी इंडस्ट्री की एकजुटता का परिचय दें। बिना किसी वियरेबल बैंड के डिजिटल रन ट्रैकिंग इस मैराथन को तकनीक से जुड़ा एक विशेष अनुभव बनाएगी। यह पहल इंदौर की आईटी इंडस्ट्री की नवाचार क्षमता को भी प्रदर्शित करेगी।
आयोजन विवरण: 27 सितंबर 2026 | प्रातः 6:30 बजे | बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इंदौर


