- आरंभ गरबा महोत्सव 2026: इंदौर की सांस्कृतिक धरोहरों का भव्य उत्सव
- Hindi Zee 5 Unveils Trailer of Jio Studios, Fresh Lime Films and MA+TH Entertainment Networks’ Sumo Didi, A powerful story of grit, resilience, and breaking Stereotypes!
- Bollywood Actors Show Ways to Paint the Town Red this Navratri
- Karan D Kapadia Delves into the Mind of Hunkkaar: The Roar: The show acts as a small catalyst for change
- अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की ‘समुक’ ने यूके में पूरा किया शूटिंग शेड्यूल, अब मुंबई में होगा आखिरी पड़ाव
गुरमीत चौधरी के साथ ‘तुम मेरे हो’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगी ईशा मालवीय, प्यार, एक्शन और रोमांच का होगा संगम; 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी इंटेंस लव स्टोरी है
प्यार एक इंटेंस मोड़ लेता है, जब गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार ‘तुम मेरे हो’ में साथ नजर आएंगे। यह एक इंटेंस लव स्टोरी है , जिसमें रोमांस के साथ एक्शन और रोमांच का मेल देखने को मिलेगा। यह फिल्म ईशा मालवीय के बॉलीवुड डेब्यू है और 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने फिल्म के पहले पोस्टर जारी कर दिया हैं, जो गुरमीत और ईशा की उस भावनात्मक और जुनूनी दुनिया की झलक देते हैं, जहां प्यार, भावनाएं और उनके सामने आने वाली चुनौतियां केंद्र में हैं।
गुरमीत और ईशा के मुख्य भूमिकाओं में होने के साथ, ‘तुम मेरे हो’ दर्शकों को एक पारंपरिक प्रेम कहानी से आगे ले जाने का वादा करती है। फिल्म में भावनाओं से भरी कहानी के साथ इंटेंस रोमांस, एक्शन और रोमांच को जोड़ा गया है। गुरमीत और ईशा की नई जोड़ी फिल्म के आकर्षण को और बढ़ाती है, वहीं पोस्टर एक ऐसे रिश्ते की झलक देते हैं, जो गहरी भावनाओं से संचालित है और परिस्थितियों की कसौटी पर परखा जाता है।
फिल्म और गुरमीत चौधरी तथा ईशा मालवीय के साथ अपने सहयोग के बारे में बात करते हुए निर्देशक आशीष पांडा कहते हैं, “बड़े पर्दे पर ‘तुम मेरे हो’ के जरिए प्यार की गहराई को पेश करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। यह एक ऐसी कहानी है, जहां प्यार केवल खूबसूरत पलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन भावनाओं, चुनौतियों और परिस्थितियों के बारे में भी है, जो दो लोगों के रिश्ते की परीक्षा लेती हैं। हम एक ऐसी इंटेंस लव स्टोरी बनाना चाहते थे, जिसमें एक्शन और एडवेंचर का रोमांच भी हो, ताकि दर्शकों को एक भव्य और सिनेमाई अनुभव मिल सके।”
वह आगे कहते हैं, “एक अभिनेता और निर्माता के तौर पर गुरमीत चौधरी के साथ काम करना बेहद सहज और शानदार अनुभव रहा। हमें एक बार भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि हम किसी फिल्म पर काम कर रहे हैं। ऐसा लगा जैसे हम मिलकर किसी ऐसी चीज़ को साकार कर रहे हैं, जो हमारे दिल से निकली है। गुरमीत ने इस भूमिका के लिए जरूरी गहराई और दृढ़ विश्वास को अपने अभिनय में उतारा और उन्होंने खुद को पूरी तरह से इस दुनिया में डुबो दिया है।”
ईशा मालवीय के बारे में बात करते हुए पांडा कहते हैं, “ईशा मालवीय अपने किरदार में फ़ेमिनाइन सॉफ़्टनेस और भावनात्मक गहराई लेकर आईं, साथ ही उन्होंने कहानी के अनुसार जरूरी मजबूती को भी बखूबी निभाया। वह इस भूमिका में इतनी सटीक बैठती थीं कि हमें उनके अलावा किसी और के बारे में सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ी। उनका बॉलीवुड डेब्यू होने के कारण यह फिल्म और भी खास बन जाती है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक ‘तुम मेरे हो’ के दिल से जुड़ेंगे और उस गहराई, एक्शन और रोमांच को महसूस करेंगे, जिसे हमने बड़े पर्दे पर पेश किया है।”
गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय अभिनीत ‘तुम मेरे हो’ का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है। फिल्म का निर्माण रेवा क्रिएटिव हाउस और डेबगुरु फिल्म्स ने किया है। फिल्म का संगीत सारेगामा के सहयोग से है, जबकि वितरण पीवीआर पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म की निर्माता आरती एस और डेबिना बनर्जी हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा निरंजन अयंगर और पूर्वा नरेश ने लिखी है। फिल्म के संगीत को मिथुन, संजू राठौड़, विवेक वर्मा, कृष्ण और उद्दीपन शर्मा ने तैयार किया है।
जुनून, एक्शन और रोमांच से भरी एक गहन प्रेम कहानी ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


