- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सच हुआ ‘इश्क सुभान अल्लाह’ की ईशा सिंह का सपना!
#पहियों पर भी आते हैं ख्वाब
अनलॉक के नए नियमों के साथ जहां देशभर के लोग न्यू नॉर्मल को अपनाने लगे हैं, वहीं ज़ी टीवी ने भी अपने सभी पॉपुलर शोज़ की शूटिंग शुरू कर दी है और एक बार फिर दर्शकों को उनके चहेते किरदारों से जोड़ दिया है। अपने दर्शकों को ऐसे ही एक किरदार से मिलाने के लिए ज़ी टीवी के इश्क सुभान अल्लाह में ओरिजिनल ज़ारा सिद्दीकी यानी ईशा सिंह की वापसी हुई है। पिछले साल तक यह रोल ईशा सिंह ही निभा रही थीं। उन्होंने इस शो में जोरदार वापसी की है और एक बार फिर ज़ारा के अपने शानदार किरदार से दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया है।
इस शो में वापसी को लेकर ईशा भी बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि ‘इश्क सुभान अल्लाह’ उनके दिल के बेहद करीब है। जहां उनके करियर का सफर बढ़िया चल रहा है, वहीं अब उनके निजी सपने और अरमान भी पूरे हो रहे हैं। ईशा भोपाल से हैं और वो हमेशा खुद की कार चाहती थीं। अब लगता है कि उन्होंने अंततः अपने सपनों की कार यानी अपनी पहली मर्सिडीज़ खरीद ली है।
इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ यह गुड न्यूज़ शेयर करते हुए हैशटैग ‘#ड्रीम्स डू कम ऑन व्हील्स टू’ का इस्तेमाल किया है, जिसका मतलब है – ‘सपने पहियों पर भी आते हैं’। उन्होंने अपनी मां के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जहां दोनों मां-बेटी अपनी नई ब्लैक कार से ड्राइव पर निकले थे और दोनों ने मिलकर बहुत मस्ती की।
ज़ी टीवी के इश्क सुभान अल्लाह में ज़ारा का रोल निभा रहीं ईशा सिंह ने कहा, “नेवी ब्लू मर्सिडीज़ खरीदना हमेशा से मेरी विश लिस्ट में शामिल रहा है और मुझे खुशी है कि मैं आखिर अपना वो सपना पूरा कर सकी। इस कार को खरीदना लंबे समय से मेरा ख्वाब था और आखिर यह सच हो गया। वाकई सपने पहियों पर भी पूरे होते हैं। मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानती हूं।
यदि मुझे दर्शकों का प्यार ना मिला होता तो मैं इस लक्ष्य को कभी हासिल नहीं कर पाती। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया, मेरे लिए दुआएं मांगी और हमेशा मेरा भला चाहा। उनकी दुआओं की बदौलत ही मैं आज इस मुकाम पर हूं। मैं अपनी मां को भी धन्यवाद देती हूं जो हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं और हर चीज़ में मुझे सपोर्ट किया।
मेरी मां और मैंने इस कार की सवारी करते हुए बहुत अच्छा वक्त गुजारा, लेकिन मैंने अपने पिता और भाई को भी बहुत मिस किया इसलिए हमने उन्हें भी वीडियो कॉल किया। मेरी मां ने मेरी ड्रीम कार चलाई और हम दोनों ने मिलकर बहुत अच्छे पल बिताए। हमने अपने पसंदीदा गाने सुने और दिल खोलकर ढेर सारी बातें कीं।”
खैर ईशा का सपना तो सच हो गया, लेकिन ‘इश्क सुभान अल्लाह’ में अभी बहुत से उतार-चढ़ाव आने बाकी हैं। हाल के एपिसोड्स में दर्शकों ने देखा कि कबीर (अदनान खान) ज़ारा का संगीत का मेहर ठुकरा देता है और उससे अपनी शादी रद्द कर देता है। अब जबकि कबीर और ज़ारा के बीच तनाव चरम पर है, तो दर्शक भी यह जानने को उत्सुक हैं कि अब आगे क्या होगा। क्या ज़ारा और कबीर अपने मतभेद भुलाकर फिर एक हो पाएंगे?


