- पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
- Amid film promotions, Akshay Kumar marks Yoga Day with community session
- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
यह समय है जब हम बॉलीवुड में फैली गंदगी को साफ कर सकते हैंः शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन चोपड़ा ने अन्याय के बारे में हमेशा ही खुलकर बात की है। अभिनेत्री का मानना है कि 90% बॉलीवुड ड्रग्स कर रहा है। इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने कहा था कि बॉलीवुड फिल्म पार्टियों में ड्रग्स को ट्रे पर परोसा जाता है और हाल ही में दीपिका पादुकोण ड्रग्स के लिए चर्चा में हैं।
शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया था जिसमें कहा गया था कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपने नारा बदल कर “Repeat after me, I will not engage in drug abuse” कर देना चाहिए।
शर्लिन चोपड़ा ने आगे कहा, ” ‘दीपिका ने कहा था कि डिप्रेशन एक बीमारी है’। तो क्या हम मान सकते हैं कि जिस डिप्रेशन के बारे में वह बात कर रही है, वह ड्रग के सेवन से संबंधित है? ग्लोबल रिसर्च के अनुसार, 90% डिप्रेशन के ड्रग के दुरुपयोग के कारण होते हैं। “
शर्लिन चोपड़ा ने हालिया ट्वीट में कहा, ” नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बधाई । यह समय है जब हम बॉलीवुड में फैली गंदगी को साफ कर सकते हैं जो राष्ट्र के युवाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। अब हमारे देश में नार्को-टेररिज्म को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा .. !!! # बॉलीवुडडूग्रेस #drugmamia “


