- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अबला नारी के एक नए लुक में खुद को ढालना मजेदार थाः आसिफ शेख
एण्डटीवी के शो ‘भाबी जी घर पर हैं‘ के आगामी एपिसोड को यदि हमें एक शब्द में बयां करना हो तो वो होगा ष्गोलमाल है भई सब गोलमाल है। विभूति मिश्रा (आसिफ शेख) एक अकेली महिला की मदद करने की कोशिश करता है लेकिन उसे इसका भारी नुकसान उठाना पड़ता है क्योंकि गुंडों का एक समूह पुलिस के भेष में आकर उसे धमकी देकर उससे पैसे छीन लेता है। इसके साथ ही मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौर) को भी यह पता चल जाता है कि उसे बिजनेस में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।
अंगूरी (शुभांगी अत्रे) उसे खुश करने का निर्णय लेती है लेकिन यह उस पर उल्टा पड़ जाता है। दुखी मन से वो अनीता (सौम्या टंडन) से संपर्क करती है, जिन्हें एक एनजीओ द्वारा असहाय महिलाओं की मदद करने के लिए नियुक्त किया जाता है और उनकी इस स्थिति में वह अंगूरी भाबी से उनकी मदद करने का वादा करती है। लेकिन इसके साथ ही इस नई ताकत का इस्तेमाल करते हुए अनीता विभूति के खिलाफ जासूसी करती है और उसके बैंक स्टेटमेंट्स को चेक करती है, जिससे उसे यह पता चलता है कि शेयर्स में विभूति का 1.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
टीएमटी (वैभव माथुर, दीपेश भान, सलीम जैदी) और सक्सेना (सानंद वर्मा) के द्वारा महिलाओं को ये पता चलता है कि विभूति को एक गैंग द्वारा लूटा गया है। वहीं दूसरी तरफ, तिवारी की मां उसे कहती है कि उसके डूबते बिजनेस को बचाने का सिर्फ एकमात्र तरीका ये है कि उसे एक अनजान महिला के साथ शराब पीनी होगी।
अपने बिजनेस को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार तिवारी कई महिलाओं से बात करता है जिसमें अनीता भाबी भी होती हैं लेकिन वह इसके लिए मना कर देती हैं। तभी विभूति वहां पर आता है और वह उससे कहता है कि वह अपनी दोस्त से उसके साथ ड्रिंक करने के लिए पूछेगा। जिसके बाद वह खुद को एक अबला नारी के रूप में बदल लेता है और तिवारी से ड्रिंक के लिए मिलने जाता है और टीएमटी खुद पुलिस अधिकारी का रूप धारण कर लेते हैं और उसे लूटने के लिए तैयार रहते हैं।
लेकिन तभी, अंगूरी और अनीता भाबी को अहसास होता है कि कुछ तो गड़बड़ है जिसके बाद वह तिवारी का पीछा करती है ताकि वह अबला नारी का रूप धारण किए विभूति के साथ उन्हें रंगे हाथो पकड़ सके। वह सभी को अपने असहाय महिला होने के झांसे में फंसा लेता है, जिसके बाद अनीता उसे कुछ पैसे और कपड़े देती है। लेकिन ज्यादा पाने के लालच में महिला का रूप धारण किए विभूति एनजीओ का इस्तेमाल करके सरकार से 5 लाख रुपए निकालने की योजना बनाता है।
अगले दिन, सक्सेना अनीता से मिलकर उसे कहता है कि चूंकि वह शादी के लिए तैयार है इसलिए उसे विभूति जिसने एक अबला नारी का रूप धारण किया है उससे शादी करनी है। वह उसे मना लेती है और वह उनकी शादी की तैयारियां शुरू कर देती है। लेकिन जो सबसे महत्वपूर्ण सवाल है वो ये है- क्या विभूति के पैसे ऐंठने की योजना सफल होगी या फिर उसकी अंततः सक्सेना से शादी हो जाएगी?
अपने लुक के बारे में बात करते हुए आसिफ शेख (विभूति मिश्रा) ने कहा, श्इस एपिसोड में मैं एक अबला नारी के रूप में नजर आऊंगी और एक नए लुक में खुद को ढालना मजेदार था। मेरे सह-कलाकार मुझे छेड़ते हुए कह रहे थे कि मैं महिला के रूप में बहुत खूबसूरत दिख रहा हूं जो अपने आसपास की महिलाओं को काॅम्पीटशन दे सकता है। मुझे बहुत सारे पैसों को लेने का मौका भी मिला, जो इसमें एक मजेदार तत्व के रूप में शामिल है। इस हफ्ते के एपिसोड्स सियाप्पा के साथ-साथ हंसी से भरपूर होंगे और निश्चित रूप से दर्शकों को जोड़कर रखेंगे। तो इस मस्ती के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।श्


