- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश को फिटनेस क्वीन कहा जाना गलत नहीं होगा, देखें वीडियो
कोरोनवायरस महामारी को देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल, जिम, योगा स्टूडियो और वर्क स्पेस को बंद कर दिया गया था जिसके बाद सरकार ने लॉक डाउन लागू की घोषणा कर दी थी। साथ ही फिल्म निर्माण का काम भी रुक गया, फिल्म की रिलीज भी टाल दी गई है। हालांकि, सेलिब्रिटी अपने परिवार और प्रियजनों के साथ घर पर अपना समय बिता रहे हैं।
देशव्यापी लॉक डाउन को 2 महीने से भी ज्यादा का समय हो चूका है। घर में रहते हुए दिनचर्या में वर्कआउट रूटीन को शामिल करने से इस कठिन समय में फिट और मानसिक रूप से पॉजिटिव रह सकते है। इस दौरान जब हमारी नज़र बॉलीवुड अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश पर गई तब उनकी फिट और सेक्सी तस्वीरों को देखकर हम फिदा हो गए। लेकिन उन्होंने इस बॉडी को पाने के लिए बहुत मेहनत और अपनी पसंदीदा खाने की अनगिनत कुर्बानी दी है।
दिए गए वीडियो में हम प्रणति को एक हार्ड कोर वर्कआउट सेशन के बाद देख सकते हैं। एक्ट्रेस ने बड़ी ही आसानी से स्ट्रेचिंग, वेट लिफ्टिंग या स्क्वैट्स कर रही हैं।
जिसके साथ प्रणति ने कैप्शन दिया “यह परफेक्शन की तरह दिखता है। उस समय से ,जब जिम जाना एक सामान्य बात होती थी । #wednesdayworkout
#pranatiraiprakash #workfromhome #workoutathome #binny “
प्रणति अपने कॉलेज के दिनों में एक एथलेटिक हुआ करती थी, लंबी कूद के खेल में वह विजेता थी. यहाँ वह तस्वीर है जिसे अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साझा भी किया है।
अभिनेत्री ने तस्वीर को कैप्शन दिया है, “मेरे कॉलेज से हाहा #throwback। ऊंची कूद में स्वर्ण पदक। #Cververge”
प्रणति राय प्रकाश का इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 2016 से लेकर फिल्म लव आज कल 2 का सफर काफी रोमांचक रहा है। बहुत कम लोग होते है जिन्हे इतने जल्दी प्रसंशको का ढेर सारा प्यार मिलता है , उनमे से एक प्रणति है। इसके साथ ही उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से डेब्यू किया, जिसमें जिमी शेरगिल और माही गिल ने अभिनय किया, जहां उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई। अभी वे “मनफोडगंज की बिन्नी” में प्रमुख भूमिका में नज़र आ रही हैं। जिसे प्रसंशको का काफी प्यार मिल रहा है। इसके अलावा प्रणति ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो कार्टेल में ऋत्विक धनजानी का साथ निभाते नज़र आएँगी।


