- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में इति आचार्य का पहला रेड कार्पेट लुक देखने लायक था!
जैसे ही दुनिया की निगाहें कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओर मुड़ीं, इति आचार्य एक शानदार पहनावे में पहुंचीं, जिसने उनकी त्रुटिहीन शैली को पूरी तरह से प्रदर्शित किया। सुंदर कारीगरी से सजी एक ग्लैमरस गाउन पहनकर, उन्होंने आधुनिक आकर्षण के स्पर्श के साथ सहजता से क्लासिक परिष्कार का सम्मिश्रण करते हुए, कालातीत सुंदरता की आभा बिखेरी। कान्स फिल्म फेस्टिवल में इति आचार्य का पहला रेड कार्पेट लुक विम वेंडर्स द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एंसेलम’ के लिए देखा गया था। अपने देश की समृद्ध शैली और संस्कृति के एक राजदूत के रूप में, उन्होंने विविधता, प्रतिभा और कहानी कहने की शक्ति का प्रदर्शन किया जिसने भारत को एक वैश्विक परिबल बना दिया है।
इति को एक काले रंग का हाई सिट वन शोल्डर गाउन पहने देखा जा सकता है, जिसे बैंगलोर स्थित ज्वैलर खे ज्वेलरी के हीरे के आभूषण के साथ उन्होंने पहना था और दिल्ली स्थित तारिणी निरूला एक्सेसरीज द्वारा हाथ से तैयार हमिंग बर्ड के साथ एक ब्लेक हेंड क्लच उनके पास “इंडिया एट कान्स” के उनके दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए देखा जा सकता है।
“मेरा पहला कान्स लुक सफल रहा था और मुझे वैश्विक स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर इससे अधिक गर्व नहीं हो सकता था। इतने सारे प्रतिभाशाली और महान व्यक्तित्वों के बीच यहां होना, इतिहास बनते हुए देखना मेरे लिए सौभाग्य की तरह है!” इति ने कहा
कान्स फिल्म फेस्टिवल में इति आचार्य की उपस्थिति ने वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा के गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व के रूप में भी काम किया। फेस्टिवल में उनकी भागीदारी ने भारत और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समुदाय के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और मजबूत किया। रेड कार्पेट पर उनका बेदाग़ लुक, उनके पहनावे के हुनर का सबूत था और जिसने उन्हें एक सच्चे फैशन आइकन के रूप में स्थापित कर दिया।
कान्स 2023 में अपने पहले रेड कार्पेट के बाद भारतीय पवेलियन में माननीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन से बधाई प्राप्त करना, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त भारत की सांस्कृतिक राजदूत होने के नाते, बैंगलोर की अभिनेत्री-निर्माता इति आचार्य के लिए यह बेहद गर्व का क्षण था।


