- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मैंने रूपल पटेल से बहुत कुछ सीखा है, उनके साथ शूटिंग करना एक मास्टरक्लास अनुभव है – हर्ष नागर
सेट पर कुछ लोग हैं जो माहौल में अपनी उपस्थिति से एक महत्वपूर्ण बदलाव लाते हैं और ऐसा ही कोई व्यक्ति अभिनेता हर्ष नागर के लिए भी है जो कोई और नहीं बल्कि लोकप्रिय अभिनेत्री रूपल पटेल (जो शो में कोकिला की भूमिका निभा रही हैं) हैं। इन दोनों को स्टार प्लस के आगामी शो ‘साथ निभाना साथिया’ में स्क्रीन साझा करते हुए देखा जाएगा, जो अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है।
हर्ष नागर खुद को बहुमुखी अभिनेत्री रूपल पटेल के साथ काम करने को लेकर धन्य मानते हैं और उनका कहना है कि “रूपल मैम के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव है। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण, समय की पाबंदी, अनुशासन सभी अनुकरणीय हैं। इन सभी के अलावा उनका सेन्स ऑफ़ ह्यूमर बहुत अच्छा है,कई क्लास के बावजूद उनमें कुछ ऐसा है जिससे आप हर दिन सीख सकते हैं।
हम जितना अधिक इसके बारे में बात करते हैं उतना कम है, वह लगातार अपनी कला को सुदृढ़ करतीं हैं और अपना एक सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है जो बहुत आवश्यक है। रूपल मैम की तुलना में उनका किरदार उनसे बेहतर कोई और नहीं निभा सकता है और उसके साथ शूटिंग एक मास्टरक्लास अनुभव है।
एक शानदार अभिनेता होने के अलावा, रूपल मैम गर्मजोशी से स्वागत करने वाली और सभी को अपना प्यार देने वाली महिला हैं। वह हमें यह सिखाती है कि अपने जीवन में सफलता के उच्च मुकाम तक पहुँचने के बाद भी हम विनम्र कैसे रहें। वह एक सकारात्मक दृष्टिकोण भी रखती है जो बहुत आवश्यक है। मुझे अपने जीवन का सबसे अच्छा अनुभव हो रहा है और मुझे विश्वास है कि मैं वास्तव में उनके साथ काम करने को लेकर धन्य हूं।”
रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित, दूसरा सीजन 19 अक्टूबर से ऑनएयर होगा और दर्शकों को नवरात्रि के शुभ उत्सव के बीच कई पुराने और नए किरदारों को देखने का मौका मिलेगा। देवोलीना भट्टाचार्जी, रूपल पटेल और मोहम्मद नाज़िम दर्शकों को गोपी, कोकिलाबेन और अहम की भूमिका में दोबारा नज़र आएँगे, जबकि नए चेहरों में हर्ष नागर और स्नेहा जैन शो में अनंत और गेहना की मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे।


