- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
जैकी भगनानी और नितिन कक्कर ने एक स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए फिर से टीम बनाई
निर्माता जैकी भगनानी और निर्देशक नितिन कक्कड़ ने पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई उनकी नवीनतम फ्लिक जवानी जानेमन की रिलीज के बाद से कभी भी मुस्कुराना बंद नहीं किया है। फिल्म से अलाया एफ का बॉलीवुड में डेब्यू हुआ है और फिल्म में सैफ अली खान तथा तब्बू को बहुत बढ़िया प्रतिक्रिया बॉक्स ऑफिस पर मिली है।
जैकी भगनानी फिल्म की प्रतिक्रिया से इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने निर्देशक नितिन कक्कड़ के साथ फिर से सहयोग कर रहे हैं। जैकी और नितिन दोनों जल्द ही एक स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए टीम बनाएंगे। फिल्म के पटकथा पर काम जारी है और साल के अंत तक फिल्म फ्लोर पर होगी ।
जैकी कहते हैं, “मुझे नितिन सर के काम से हमेशा से बहुत पसंद है और इस बात की मुझे बहुत खुशी है कि हम पूजा एंटरटेनमेंट के साथ फिर से सहयोग कर रहे हैं। अभी फिल्म पटकथा के चरण में है, मैं हमेशा से एक स्पोर्ट्स ड्रामा बनाना चाहता था, और नितिन कक्कड़ के साथ निर्माण करने से बेहतर नहीं हो सकता था। ”
निर्देशक नितिन कक्कड़ कहते हैं, “यह जैकी के साथ मेरी तीसरी परियोजना है, इसमें बहुत कम्फर्ट है और पूजा एंटरटेनमेंट एक परिवार की तरह है। यह परियोजना मेरे दिल के बहुत करीब है और इस आगे बढ़ाने प्रतीक्षा कर रहे है ”
इस बैनर के साथ नितिन कक्कड़ की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वह फिल्मिस्तान, मित्रों और नोटबुक जैसी फिल्में बना चुके हैं।
पूजा एंटरटेनमेंट ने इससे पहले अक्षय कुमार के साथ बेल बॉटम और वरुण धवन, सारा अली खान के साथ कुली नंबर 1 जैसी परियोजनाओं की भी घोषणा की है।


