- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जैकलीन फर्नांडीज ने किया उर्वशी रौतेला के स्टाइल को कॉपी, फैंस ने तुरंत पकड़ ली चोरी
बॉलीवुड फैशन की चकाचौंध भरी दुनिया में ट्रेंड आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ सदाबहार आइकन हमेशा अपने स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचते हैं। हमेशा अपनी महंगी ड्रेस और एसेसरीज के कारण चर्चा में रहने वालीं उर्वशी रौतेला भी उन्हीं लोगों में शुमार हैं। हाल ही में उर्वशी को एक ऐसी खूबसूरत व डिफ्रेंट तरह की ज्वैलरी में देखा गया था जहां उनके चश्मे ने सबका ध्यान खींचा था। वहीं अब जैकलीन फर्नांडीज ने उन्हें कॉपी किया है। सोशल मीडिया पर फैंस ने तुरंत इस चोरी को पकड़ लिया।
कह सकते हैं कि जैकलीन फर्नांडीज ने उर्वशी की स्टाइल प्लेबुक से इंसपाय होकर इस लुक को अपनाया। क्योंकि उन्होंने उर्वशी के ठीक एक हफ्ते बाद अमाना ज्वैलर्स के वही पीस कैरी किए। जैकलीन इन दिनों साउदी अरेबिया घूम रही हैं, जहां उन्होंने उर्वशी से के लुक को कॉपी किया और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। देखिए ये तस्वीरें…
पिछले हफ्ते उर्वशी ने पिंक लेटेक्स मिडी ड्रेस में अपनी कई तस्वीरें अपलोड की थीं, जिसमें उन्होंने अपने लुक को इस ज्वैलरी के साथ पेयर किया था, जिसमें उन्होंने कस्टमाइज्ड झुमके, अंगूठियां, कंगन और यहां तक कि एक बैग भी कैरी किया था। अब जैकलीन ने भी रेड ड्रेस के साथ सेम ईयररिंग और गॉगल पहनकर उर्वशी की नकल की है। मैक्सिमा द शोल्डर डस्टर इयररिंग और पंख के आकार के फ्रेम वाले आईवियर उनपर खूब फब रहे हैं। देखिए तस्वीरें…
उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में तेलुगु फिल्मों वाल्टेयर वीरय्या, एजेंट, ब्रो और स्कंदा में दिखी थीं। जल्द ही वह ‘दिल है ग्रे’ और ‘ब्लैक रोज़’ में एक बार फिर स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी।


