- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
जैकलीन फर्नांडीज ने इंस्टाग्राम पर 55 मिलियन का माइलस्टोन किया पार!
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली जैकलीन फर्नांडीज ने इंस्टाग्राम पर 55 मिलियन फॉलोअर्स का माइलस्टोन पार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस साल अप्रैल में 50 मिलियन को पार करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री ने अब केवल पांच महीनों में 55 मिलियन का आंकड़ा छू लिया है।
जब से जैकलीन सोशल मीडिया से जुड़ी हैं, तब से वह अपने प्रशंसकों को अपनी डेली लाइफ और व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बारे में जानकारी देती आई हैं, जिससे वह सभी की पसंदीदा बन गयी हैं। उनकी फिटनेस और वर्कआउट वीडियो को उनके प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। ऐसे में यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि, जैकी न केवल देश में बल्कि दुनिया भर में प्रशंसकों का रुझान अपनी तरफ़ बनाये रखना बखूबी जानती हैं।
जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”Yay!! 55 strong!!!!
एक फिटनेस फ्रीक और फैशनिस्टा के रूप में अपनी पहचान बनाते हुए, जैकलिन को एयरपोर्ट, कैजुअल ब्रंच या डिनर डेट और रेड कार्पेट जैसे स्टाइल के विभिन्न चैप्टर्स में धमाल मचाते हुए देखा गया है। जैकी (जैसा कि उन्हें प्यार से पुकारा जाता है) समाज के लिए कुछ अच्छा करने में विश्वास रखती हैं और पिछले कुछ वर्षों से कई नेक कामों से जुड़ी हुई हैं जिसके लिए वह अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालना बखूबी जानती हैं।
अभिनेत्री को उनकी नवीनतम रिलीज़, ‘भूत पुलिस’ में उनके प्रदर्शन के लिए दर्शकों, उद्योग और आलोचकों द्वारा खूब सराहा गया है, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान और अर्जुन कपूर भी नज़र आ रहे हैं।
लोकप्रियता की सीढ़ी पर चढ़ते हुए, जैकी के पास बड़े-बड़े बैनर हैं, जिनमें अक्षय कुमार के साथ दो फिल्में ‘राम सेतु’ और ‘बच्चन पांडे’, सलमान खान के साथ ‘किक 2’ और रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ शामिल है।


