- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जैकलीन फर्नांडीज फ़िल्म ‘बच्चन पांडे’ की कास्ट में हुई शामिल!
साजिद नाडियाडवाला की एक्शन कॉमेडी ‘बच्चन पांडे’ में अब एक और बॉलीवुड सुपरस्टार ने कलाकारों की टुकड़ी में अपनी जगह बना ली है। अक्षय कुमार, कृति सेनन, अरशद वारसी जैसे बहुमुखी कलाकारों ने अब इस मजेदार सवारी में जैकलीन फर्नांडीज को भी शामिल कर लिया है।
जैकलीन ने उत्साहित रूप से साझा किया,”मैं इंडस्ट्री में बहुत नई थी जब मैंने नडियाड के लिए हाउसफुल में ‘धन्नो’ गाना किया था और हमारा रिश्ता और दोस्ती तभी से है। मैं फिर से उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं और जुडवा व हाउसफुल श्रृंखला के बाद बच्चन पांडे हमारी एक साथ 8वीं फ़िल्म है। मैं एक बार फिर अक्षय के साथ रीयूनियन का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ। यह हमेशा उनके साथ एक पागलपन से भरपूर सवारी होती है और मुझे यकीन है कि हम एक साथ खूब एन्जॉय करेंगे।”
शूट शेड्यूल के बारे में बात करते हुए, वह कहती है, “मैं उनके साथ जनवरी में शूट शुरू करने का इंतज़ार कर रही हूं। मैं अभी अपने किरदार पर ज़्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकती, लेकिन मैं आपको बता सकती हूं कि यह बिल्कुल अलग अवतार है ।
यह फिल्म हमारे लिए पूरी तरह से अलग अनुभव होगा क्योंकि हम महामारी के कारण न्यू नार्मल के तहत शूटिंग करेंगे लेकिन जैसा कि हम कहते हैं कि शो चलते रहना चाहिए। कोविड -19 के लिए बरती जाने वाली सावधानियों और मानदंडों के साथ, मैं साजिद, अक्षय के साथ अपने ‘हैप्पी प्लेस’ में वापसी करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।”
वह आगे कहती हैं, “मैंने अभी एक फिल्म की शूटिंग पूरी की है जबकि दूसरा चल रही है और मैं बच्चन पांडे के लिए जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाली हूं जिसके बाद मैं फिर से नाडियाड द्वारा निर्देशित सलमान और मेरी फिल्म किक 2 का रुख करूंगी।”
जैकलीन जनवरी के पहले सप्ताह से जैसलमेर में अक्षय, कृति और अरशद के साथ शूटिंग शुरू करेंगी।
फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, फिल्म को कथित तौर पर गडीसर झील और जैसलकोट जैसी जगहों पर शूट किया जाएगा।
अक्षय कुमार का किरदार बच्चन पांडे एक गैंगस्टर है जो अभिनेता बनने की इच्छा रखता है। इस बीच, कृति सेनन एक पत्रकार की भूमिका निभाएंगी, जो एक फिल्म निर्देशक बनने का सपने देखती है। हाल ही में, बच्चन पांडे के दोस्त की भूमिका निभाने के लिए अरशद वारसी को चुना गया है।
अक्षय कुमार ‘बच्चन पांडे’ के साथ साजिद नाडियाडवाला के संग 10वां सहयोग कर रहे है।


