- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
जैकलीन फर्नांडीज ने खुद का यूट्यूब चैनल किया लॉन्च
अपने सफ़र को ‘बॉलीवुड थीम्ड रोलर कोस्टर राइड’ के नाम से किया संबोधित!
जैकलिन फर्नांडीज सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय बॉलीवुड सितारों में से एक है जिनके इंस्टाग्राम पर 30.4 मिलियन और ट्विटर पर 13.9 मिलियन फ़ॉलोअर्स है। और अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए अभिनेत्री ने आज अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम लाइव के जरिये प्रशंसकों के साथ यूट्यूब चैनल आख़िरकार लॉन्च कर दिया है। अभिनेत्री के लाइव जाते ही कमेंट सेक्शन में मैसेज का सैलाब उमड़ पड़ा क्योंकि अभिनेत्री के प्रशंसक बेसब्री इस दिन का इंतज़ार का रहे थे और लगातार उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे है।
चैनल पर जारी किए गए पहले वीडियो में जैकलीन के अब तक के सफर को दिखाया गया है, जिसमें अभिनेत्री के बचपन की झलक के साथ-साथ उनके परिवार से परिचय, उनका पहला रैंप वॉक, वह पल जब वह मिस श्रीलंका बनीं थी, पहले ऑडिशन से ले कर मौजूदा समय और बहुत कुछ दर्शकों के लिए इस वीडियो में शामिल किया गया है। अभिनेत्री ने निश्चित रूप से एक लंबा सफ़र तय किया है और अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
इससे पहले दिन की शुरूआत में, जैकलिन ने अपने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता पैदा करते यह घोषणा की थी कि वह अपना चैनल आज शाम 4:30 बजे लॉन्च करेंगी जिसका जैकी के प्रशंसक इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
वीडियो के लाइव होने के कुछ ही समय में सब्सक्राइबर की संख्या रॉकेट की रफ्तार से बढ़ते हुए नज़र आये। इतना ही नहीं, प्रशंसक कमेंट सेक्शन में अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे है।
जैकलीन के यूट्यूब चैनल के बारे में दिलचस्प बात यह है कि अभिनेत्री न केवल सुंदरता और फैशन को कवर करेगी बल्कि खुश रहने, डर पर काबू पाने, अपने सपनों को जीने, ट्रेवल और फिटनेस जैसी चीजों को भी कवर करेगी।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होने के कारण, अभिनेत्री अपने लेबल का उपयोग बहुत समझदारी से करती है और उन्होंने वनस्पतियों, जीवों और लोगों की संकटपूर्ण स्थितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाई है, जिसके बारे में जैकलीन फर्नांडीज ने अपने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है।
एक सकारात्मक लीडर और सबसे प्रभावशाली सेलिब्रिटी होने के कारण, जैकलिन हमेशा जानकारीपूर्ण होने और इन मुद्दों पर अपनी चिंता जाहिर करती रहती है।
सबसे प्रभावशाली और बैंकेबल अभिनेत्री अब अपने सबसे बहुप्रतीक्षित आगामी ओटीटी, “मिसेज सीरियल किलर” के साथ डिजिटल स्पेस की दुनिया में डेब्यू करने के लिए तैयार है। अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म किक 2 में एक बार फिर सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित और निर्मित फ़िल्म “किक 2” क्रिसमस 2019 पर रिलीज़ होगी।


