- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
जैकलीन फर्नांडीज ने नई दुनियां के प्रति अधिक जागरूक रहने के बारे में कही ये बात!
जैकलीन फर्नांडीज एक व्यापक रूप से पसंद की जाने वाली अभिनेत्री हैं और उन्होंने विविध किरदारों के साथ पर्दे पर अपने अद्भुत परफॉर्मेंस के साथ सभी का दिल जीत लिया है। अभिनय के अलावा, जैकलिन को प्रकृति, योग, जानवर और अन्य ऐसी बहुत सी चीज़े पसंद है।
ऐसे में, अभिनेत्री ने हमें नई दुनिया के लिए अपनी आशा के बारे में बताया है और यह बेहद प्रेरणादायक है!
एक प्रमुख मैगज़ीन के साथ हालिया एक इंटरव्यू में, जैकलीन ने साझा किया, “नई दुनिया के लिए मेरी उम्मीद सिर्फ इतनी है कि हम उस दुनिया के बारे में अधिक जागरूक हो जाएं, जिसमें हम रह रहे थे। हम बहुत अधिक समय और ऊर्जा ट्रैफिक के कारण हुए प्रदूषण में नहीं बिता रहे हैं।
हम ज़ूम पर सब कुछ अच्छी तरह से संभाल रहे हैं और यह न केवल हमारा समय और ऊर्जा को बचा रह है, बल्कि हमारी सड़कों और हमारी हवा को भी साफ रख रहा है।”
लॉकडाउन के सकारात्मक पक्ष के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री कहती है, “पृथ्वी ने निश्चित रूप से इस समय का उपयोग सुधार के लिए किया है और यह कुछ ऐसा था जिसकी वास्तव में आवश्यकता थी। यह वह अच्छी चीज़ है जो इससे बाहर आई है।”
“मैं वास्तव में नई दुनिया के लिए आशा करती हूं कि हम यह समझने में सक्षम रहे हैं कि यह कितनी बुरी तरह से आवश्यक था और अब इसे बनाए रखना चाहिए। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि हम इसे जारी रखने में सक्षम रहेंगे।
हमारी हवा साफ हो गई है, जानवर बाहर आ रहे हैं और यह बेहद सुंदर है। मुझे लगता है, यह महसूस करना महत्वपूर्ण है कि यह पृथ्वी हमारे साथ या हमारे बिना चल सकती है इसलिए हमें निश्चित रूप से इसके प्रति अधिक सम्मानजनक बनने की आवश्यकता है।”
जैकलीन ने हमेशा सकारात्मकता का भाव पैदा किया है क्योंकि वह एक सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाली शख्सियत हैं। वह हमेशा चीजों के प्रति देखने का एक अलग दृष्टिकोण साझा करती है जो अद्भुत है।
अभिनेत्री के लिए बैक टू बैक सॉन्ग रिलीज़ के साथ 2020 शानदार रहा है और साथ ही मनोवैज्ञानिक थ्रिलर मिसिज़ सीरियल किलर में अपनी परफॉर्मेंस के साथ जैकी ने ओटीटी मंच पर अपना डेब्यू कर लिया है जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।-


