- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
जैकलीन फर्नांडीज का धमाल जारी, तीन बड़ी फिल्मों में आएंगी नज़र!
बॉलीवुड की मिस सनशाइन जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी पिछली परफॉर्मेंस के साथ देश में तहलका मचा दिया है और अब, अपनी आगामी फिल्मों में कुछ अभूतपूर्व परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
बी-टाउन की सबसे मेहनती अभिनेत्री में से एक, जैकलीन की किटी में तीन बिग टिकट फिल्मों के साथ एक जाम-पैक शेड्यूल है। यह कहना गलत नहीं होगा है कि अभिनेत्री ने 2020 में सफलता का आसमान छू लिया है।
अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बात करते हुए, जैकलीन ने कहा, “मैं इस तरह के रोमांचक प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए इक्छुक हूं। प्रत्येक फिल्मों का जॉनर एक-दूसरे से बहुत अलग हैं और यह कुछ ऐसा है जो मैं अपनी बकेट लिस्ट से टिक ऑफ करना चाहती थी। मेरे किरदारों की बहुत अलग डिमांड हैं, यह सुपर थ्रिलिंग होने वाला है। ”
अपने सह-अभिनेताओं के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने आगे साझा किया, “ऐसे सह-कलाकार जिनके साथ मैंने पहले काम करना बहुत एन्जॉय करना पसंद किया है, वे सलमान और सैफ है। मैं पहली बार रोहित शेट्टी और रणवीर के साथ सहयोग कर रही हूँ, वे सभी प्रतिभा के पावरहाउस हैं और उनके साथ शूटिंग करने में बहुत मज़ा आएगा।”
जैकलीन कहती हैं, “मेरे पास एक किरदार से दूसरे किरदार में जाने और स्विच करने का कोई समय नहीं होगा, लेकिन मैं इसकी शिकायत नहीं कर रही हूं, क्योंकि मैं बैक टू बैक फिल्मों के साथ एक खुशहाल स्पेस में रहूंगी।”
जैकलीन फर्नांडीज बेहद खुश और रोमांचित महसूस कर रही हैं। यही वजह है कि उनके प्रशंसक ऐसी अद्भुत फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर उनके जादुई करिश्मा को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जैकलीन जल्द भूत पुलिस, किक 2 और सर्कस में दिखाई देंगी जिन्हें अभी से ही ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है।


