- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडियन आइडल सीजन 12 के सेट पर जय भानुशाली ने कहा, “नेहा कक्कड़ बहुत मस्त और टैलेंटेड इंसान हैं”
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो इंडियन आइडल के मंच पर इस वीकेंड राम नवमी स्पेशल एपिसोड होगा, जहां रामदेव बाबा मंच पर विशेष अतिथि बनकर पधारेंगे। इस मौके पर इंडियन आइडल का माहौल पहले से ज्यादा शांत और पवित्र होगा, जहां कंटेस्टेंट्स नेशनल टेलीविजन पर रामायण सुनाएंगे। इस एपिसोड में कुछ बेहद खास गीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जहां कंटेस्टेंट्स पूरे जोश के साथ अपनी हर प्रस्तुति देंगे। होस्ट जय भानुशाली, तीनों जज और उभरते हुए टैलेंट्स रामदेव बाबा को बतौर प्रमुख अतिथि देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
जय भानुशाली भी इस शो का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि यह दूसरी बार है,जब वो इंडियन आइडल 12 को होस्ट करेंगे। उन्होंने राम नवमी स्पेशल एपिसोड के बारे में अपने विचार बताए। उन्होंने रामदेव बाबा के साथ मंच साझा करने से जुड़े कुछ मनोरंजक पलों के बारे में बताया और कंटेस्टेंट्स और जजों के साथ अपने खास रिश्तों को भी उजागर किया।
उन्होंने कहा, “यह पहली बार है, जब मैं राम नवमी स्पेशल एपिसोड में रामायण सुनूंगा। जिस तरह से मनोज मुंतशिर ने डेढ़ घंटे के इस शो में पूरी कहानी को संवादों की तीव्रता के साथ पिरोया है, वो काबिले तारीफ है। रामदेव बाबा जब मंच पर होते हैं तो बड़े उत्साह, जोश और मनोरंजन से भरे होते हैं। इस मौके पर हमें रामदेव बाबा से व्यक्तिगत तौर पर मिलने और बात करने का भी मौका मिला। वो वाकई बहुत अच्छे इंसान हैं। मुझे खुशी है कि वे इंडियन आइडल सीजन 12 का हिस्सा बने।”
जय ने आगे सभी कंटेस्टेंट्स और जजों के साथ अपने खास रिश्तों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “सभी कंटेस्टेंट्स बड़े दिलचस्प और मनोरंजक हैं और बात करते और परफॉर्म करते समय वो आत्मविश्वास से भरे होते हैं। उनके साथ घुलना-मिलना बहुत आसान है। खासतौर से उनके फैमिली मेंबर्स भी मेरे जोक्स को बहुत एंजॉय करते हैं और मुझे अटैंशन देते हैं। जजों के बारे में बात करूं तो मैं विशाल और हिमेश जी के साथ पहले भी काम कर चुका हूं, इसलिए मेरा उनसे बहुत अच्छा रिश्ता है। मैंने अपनी जिंदगी में उनके जैसे विनम्र इंसान नहीं देखे। नेहा कक्कड़ सबसे खुशमिजाज जज हैं। वो बहुत उत्साही, मनोरंजक और टैलेंटेड इंसान हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी को भी किसी भी जज के साथ घुलने-मिलने में कोई मुश्किल होगी, क्योंकि वो सभी से बड़ी गर्मजोशी से मिलते हैं।”


