- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जय माधव जय यादव के उद्घोष से गूंजता रहा पश्चिमी क्षेत्र
बड़ा गणपति से चिमनबाग तक जमा रहा कृष्ण भक्ति का रंग
इंदौर। कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व आज जिला यादव अहीर समाज कंेद्रीय समिति के तत्वावधान में शहर के 25 यादव अहीर संगठनों की भागीदारी में जबर्दस्त उत्साह, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया।
सुबह बड़ा गणपति चौराहे से निकली शोभायात्रा ने समूचे यात्रा मार्ग को जय माधव, जय यादव के जोशीले उद्घोष से गुंजायमान बनाए रखा।
यात्रा में शामिल दस मनोहारी झांकियों, बैंड-बाजों, गरबा एवं भजन मंडलियों, वृंदावन से आए कलाकारों की मनभावन प्रस्तुतियों और अखाड़ों के करतबों ने समूचे यात्रा मार्ग को माधवमय बना दिया।
फैंसी ड्रेस में राधा-कृष्ण के श्रृंगार में सजे-धजे सैकड़ों नन्हें-मुन्ने तथा राधा और गोपियों के रंग में आई महिलाओं तथा युवतियों और भक्तिभाव की स्वरलहरियां बिखेरते भजन गायक भी यात्रा में आकर्षण का केंद्र बने रहे।
सुबह बड़ा गणपति चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव के मुख्य आतिथ्य में विधायक सुदर्शन गुप्ता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, इंविप्रा अध्यक्ष शंकरल लालवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, राज्यमंत्री योगेन्द्र महंत, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी, संजय शुक्ला आदि ने चांदी के रथ मंे विराजित राधा-कृष्ण का पूजन कर इस यात्रा का शुभारंभ किया।
यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव एवं युवा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव विशेष अतिथि थे।
प्रारंभ में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष ओंकार यादव, रमेश यादव उस्ताद, दीपू यादव, हरिनारायण यादव, पार्षद मुन्नालाल यादव, चंगीराम यादव, शंकर यादव, आरडी यादव, बनवारीलाल यादव, मूलचंद यादव बंते, पूर्व पार्षद केके यादव, विजय यादव,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, यादव युवा महासभा के अध्यक्ष प्रदीप यादव, गोलू अग्निहोत्री, रामसमुझ यादव तथा यात्रा संयोजक सुश्री संध्या यादव, नीरज यादव, अंकित यादव गब्बू, यश यादव एवं अमित यादव आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और पूरी यात्रा के दौरान भागीदार बने रहे।
यात्रा के स्वागत सत्कार का सिलसिला बड़ा गणपति चौराहे से ही शुरू हो गया था। शंकरगंज, जिंसी चौराहा, सुभाष मार्ग, रामबाग, चिमनबाग चौराहा तक स्वागत की श्रृंखला इतनी जबर्दस्त थी कि सुबह 11 बजे शुरू हुआ जुलूस दोपहर 3 बजे श्रम शिविर पहुंच सका।
श्रम शिविर पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, पार्षद राजेन्द्र राठौर, भाजपा महासचिव गणेश गोयल आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा और फलों, फलाहार आदि के वितरण का क्रम भी अंत तक चलता रहा। सांवरिया ग्रुप के मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का मनोहारी मंचन कर सबका मन मोह लिया।
भगवान के जन्म की जीवंत झांकी भी इन कलाकारों ने सड़कों पर दिखाई। महिला अखाड़े में शामिल युवतियों के करतब भी देखने लायक थे। इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा तुलसी पौधे भी बांटे गए। फैंसी ड्रेस में शामिल नन्हें-मुन्ने बच्चों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए।
अध्यक्ष ओंकार यादव ने बताया कि श्रम शिविर पर हजारों समाज बंधुओं की मौजूदगी में महाआरती के बाद फलाहार प्रसाद के वितरण के साथ इस अभूतपूर्व शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान कृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित 10 झांकियां शामिल थी, जिन्हे यादव विकास समिति विद्युत मंडल, नंदवंशी यादव अहीर समाज,, केंद्रीय समिति तथा पार्षद मुन्नालाल यादव, दीपू यादव, आईपीएस यादव परिवारों की ओर से तैयार कराया गया था।
समापन अवसर पर सभी झांकी निर्माताओं, कलाकारों एवं भजन गायकों के साथ सहयोगी बंधुओं का अध्यक्ष ओंकार यादव ने आभार व्यक्त किया।


