- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) ने मनाई “दिवाली सेवा वाली”
स्पेशियली एबल्ड बच्चों का उत्साह वर्धन करने मौजूद रहे सोनू सूद
इंदौर, 24 अक्टूबर, 2024 – जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) ने दिवाली के पावन पर्व पर एक विशेष पहल की है। जीतो यूथ ने अपने सदस्यों के सहयोग से विभिन्न आश्रमों और गैर सरकारी संगठनों के 1200 से अधिक अनाथ एवं विशेष रूप से सक्षम (स्पेशियली एबल्ड) बच्चों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया।
इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना से हुई, इसके बाद विशेष रूप से सक्षम बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। उनके मधुर गीतों और सुंदर नृत्यों को जोरदार ताली बजाकर सराहा गया। ढोल-ताशा और मिठाई के साथ एक भव्य स्वागत ने बच्चों को विशेष महसूस कराया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य इन बच्चों के समग्र विकास और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना था।

सूर्या ने आगे इन बच्चों के कल्याण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, “हमारे युवा सदस्य, जो 18 से 36 वर्ष के आयु वर्ग के हैं, ने दिवाली की भावना को पुनर्परिभाषित किया है। उनका समर्पण सराहनीय है। हम अब से हर साल इसी तरह से दीवाली के इस त्योहार को मनाने का प्रयास करेंगे एवं इन बच्चों का तब तक समर्थन करते रहेंगे जब तक वे आत्मनिर्भर नहीं हो जाते।”
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कहा, “मैं इंदौर को हमेशा ही अपना दूसरा घर कहता हूं। बहुत सारी ऐसी यादें हैं जो मेरी इंदौर से जुड़ी हुई हैं। मुझे खुशी है कि आज मैं एक ऐसे कार्यक्रम में उपस्थित हुआ हूं जहां पर लोग, जहां पर जीतो का संगठन ऐसे बच्चों के लिए काम कर रहा है जो शारीरिक रूप से जो स्पेशली एबल्ड हैं। इससे बेहतर दिवाली की खुशी और दिवाली का त्यौहार मनाने की दूसरी तरीका नहीं हो सकता। मुझे बहुत खुशी है और गर्व है कि मैं ऐसे कार्यक्रम में मौजूद हुआ हूं और हमें सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और इसी तरह की दिवाली सेलिब्रेट करनी चाहिए।”


