- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
जनरक्षक मामा हुए लोकप्रिय,
ट्विटर पर लोगो ने मुख्यमंत्री की तारीफ की, जहां पर तत्काल न्याय मिले ऐसे राजनीतिज्ञों की जरुरत
भोपाल। आदिवासी युवा दशमत रावत के साथ हुई शर्मनाक घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद घंटो में ही न्याय दिलाया। सीधी के इस आदिवासी युवा को मुख्यमंत्री ने न केवल न्याय दिलाया बल्कि आदिवासी युवा को घर पर भी बुलाया और उसके पैर भी धोए और उससे माफी भी मांगी।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कहा है कि प्रदेश में आदिवासी समुदाय के साथ ही किसी के भी साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चलवाया और साथ ही उसे कडी से कडी सजा दिलवाने की भी बात कही है।
मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार से आदिवासी युवा दशमत रावत को घर बुलाया उसे टीका लगाया और फिर शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने उसके साथ खाना भी खाया और उसके घर के हालचाल भी जाने। मुख्यमंत्री के इस कार्य की संपूर्ण देश में और खासतौर पर आदिवासी समुदाय में खूब तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान के न्याय और तत्परता की खूब तारीफ हो रही है। ट्विटर पर जनरक्षक मामा ट्रेंड भी करने लगा और लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को सही अर्थों में जननायक और जनरक्षक करके संबोधित किया है।


