- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जापानी शेफ ने जापान के जायके से भरी थाली शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के मेहमानों को परोसी
इंदौर. शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ने प्रसिद्ध जापानीज शेफ तवी चैचाना को आमंत्रित किया वे रिट्ज कार्लटन पुणे से इंदौर आए हैं। 20 फरवरी को मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया जहाँ मेहमानों ने शेफ द्वारा बनाये गए व्यंजन का लुफ्त उठाया। इसके साथ ही होटल के शेफ टीम के लिए एक विशेष जापानीज कुकिंग क्लास का भी आयोजन किया गया। जिसमें शेफ ने कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर उसकी विधि के बारे में बताया।
शेरेटन में मेहमानों के सामने शेफ तवी द्वारा विभिन्न व्यंजन जैसे यासाई गोमा उरामाकी, टेरियकी टोफू मकाई, एवोकेडो पाइनएप्पल रोल, पीमानो इमो पनको माकी, चीज टेंपू माकी, करई किनोको सुशी, क्रिस्पी रेनकों, मिस्सो बीबीक्यू सुशी, असोशी, एशैडो और तोमरकोशी सलादा सुशी आदि डिशेस प्रस्तुत की गयी। जायके के साथ – साथ हर व्यंजन को विदेशी पत्तियों और खाद्य फूलों से भी सजाया गया जो मेहमानों को काफ़ी पसंद आया।
इस अवसर पर शेफ तवी ने शहर की चाट पापड़ी और सेव पुरी जैसे लोकल व्यंजनों का स्वाद लिया और ये सब उनके लिए मसालेदार था पर उन्हें पोहा जलेबी बहुत पसंद आया। शेफ तवी के अनुसार जापानीज व्यंजन में प्रमुख रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले मसाले जैसे वसाबी, जिजमि, तोंकराशी और सुन्शो मिर्च हैं।
आमतौर पर लोग ताजे भोजन के लिए अधिक इच्छुक होते हैं, जापानी भोजन प्राकृतिक सामग्री के साथ बनता है इसलिए जापानीज व्यंजन में हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं और अगर शिसो के पत्तों का सेवन किया जाये तो यह हमारे मानव शरीर पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। लोकप्रिय वेज एवोकैडो सुशी, मसालेदार मशरूम सुशी और चीनी टेम्पुरा माकी जैसी डिशेस जापान में लोकप्रिय है।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के जनरल मैनेजर, श्री रोहित बाजपेयी ने इंदौर की यात्रा पर शेफ तवी चैचाना का स्वागत किया और कहा, एस कैफ़े शहरवासियों को कुछ अलग और नए स्वादिष्ट व्यंजन पेश करने की कोशिश करता है ताकि शहर के खाने के शौकीन लोग हर व्यंजन का आनंद उठा सकें। इसलिए हमने जापानीज शेफ को आमंत्रित किया और शहरवासियों को कुछ नया अनुभव देने का प्रयास किया।
जापानीस शेफ तवी को 15 साल से अधिक का अनुभव है और उन्होंने प्रसिद्ध और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स जैसे कि इजाया निहोंकाई प्राचींबुरी (थाईलैंड), सुशीमारु चिबा (जापान), मियाबी द यानिनिकु बैंकॉक और सुशी रेस्तरां, थाईलैंड में आयरन शेफ जापानी व्यंजनों के साथ होनमोनो सुशी, कोलकाता के ज़ेन ओरिएंटल रेस्तरां और थाईलैंड के डब्ल्यू होटल में नामु रेस्तरां के साथ काम किया है।
उन्होंने बैंकॉक के कंसाई के प्रसिद्ध जापानी ब्रांड, हिरोकु सुशी में एक शेफ के रूप में अपनी सेवाएं दी, और वर्तमान में द रिट्ज कार्लटन पुणे के साथ यूकेआईवायओ (UKIYO) में सुशी शेफ के रूप में काम कर रहे हैं।


