- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“ओ’पुष्पा आई हेट टीयर्स” फिल्म के सितारों से जगमगाया इंदौर का आसमान
व्हाइट वैगन एंटरटेनमेंट के इवेंट के लिए आए शहर
इंदौर। जल्दी ही रिलीज़ होने वाली फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म “ओ’पुष्पा आई हेट टीयर्स” में मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकार अनुस्मृति सरकार और जयराम कार्तिक अपने फैंस से मुलाकात करने के लिए शनिवार इंदौर आए।
व्हाइट वैगन एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान टीआई मॉल के सामने अक्सा इंटरनेशनल में अपने फैंस से मुलाकात करने के बाद अनुस्मृति सरकार ने कहा कि मैं इस फिल्म में टीना का किरदार निभा रही हूँ, जो आदित्य यानि जयराम कार्तिक की गर्लफ्रेंड है पर कहानी में ट्विस्ट यह है कि आदित्य पहले से ही शादीशुदा है। फिल्म में उनकी पत्नी का रोल अर्जुमन मुगल निभा रही है और फिल्म का टाइटल उन्ही के नाम पर है। फिल्म का ट्विस्ट यही ख़त्म नहीं होता क्योकि पुष्पा का भी एक बॉयफ्रेंड है श्याम, जिसका रोल कृष्णा अभिषेक निभा रहे हैं। यह फिल्म शुरुआत में एक रॉम-कॉम की तरह नज़र आती है पर इसमें ड्रामा, सस्पेंस और ट्रिलर का तड़का भी है।
फिल्म की कहानी आज के समय की है। मैं यकीन से कह सकती हूँ कि यह फिल्म ना सिर्फ आपको हसाएंगी बल्कि भावुक भी कर देगी। यह एक टोटल फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म है और इसकी खासियत है कि यह फिल्म रिश्ते और प्यार के बंधन का प्रतिनिधित्व करती है। फिल्म की कहानी बताती है कि जब आप किसी से इतनी गहराई से प्यार करते हैं कि आप उसके बिना जीवित नहीं रह सकते। सच्चा प्यार होने पर आप क्या महसूस करते हैं और जीवन कैसे चलता है। फिल्म के अंत में क्या होगा यह सस्पेंस है, जिसका पता लगाने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
अभिनय पर था पूरा ध्यान
अनुस्मृति ने कहा कि फिल्म का शेड्यूल बहुत व्यस्त और थकाने वाला रहा। समस्या यह है कि मैं थोड़ी ज्यादा प्रोफेशनल हूँ। मुझे हमेशा समय पर काम शुरू करना और अपनी किरदार के लिए हर जरुरी तैयारी पहले से करके रखना पसंद है। इस बार मैंने अपने लुक्स से ज्यादा ध्यान अपनी एक्टिंग पर दिया है इसलिए यह थोड़ा कठिन रहा क्योकि मुझे अपने किरदार की तरह लगने के लिए अपना 100% देना पड़ा। आगामी फिल्म के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि जब तक कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हो जाती तब तक मैं उसके बारे में बात नहीं करना चाहती। कई बार फिल्म पूरी बनने के बावजूद रिलीज़ अटक जाता है इसलिए जैसे ही फिल्म की रिलीज़ डेट आएगी, आपको पता लग ही जाएगा।


