- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
रांझा के लिए जसलीन रॉयल ने हासिल किया अपना पहला IIFA अवॉर्ड, पोस्ट शेयर कर करण जौहर, अजीम दयानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्रति व्यक्त किया आभार
मेलोडी क्वीन, जसलीन रॉयल, जो अपने सोलफुल म्यूजिक और वौइस् से लाखों लोगों के दिलों पर पूरी तरह से राज कर रही हैं, ऐसे में अपनी टैलेंट का लोझा मनवाते हुए उन्होंने म्यूजिक केटेगरी में अपनी पहली IIFA ट्रॉफी अपने नाम की है।
बता दें कि सिंगर और कंपोजर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म शेरशाह के साल के सबसे पसंदीदा गाने ‘रांझा’ के लिए इस अवॉर्ड को जीता है।
अपनी इस जीत से बेहद खुश जसलीन ने अपनी उपलब्धि के बारे में शेयर करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर कर आभार व्यक्त किया है। ऐसे में जसलीन ने बताया है कि कैसे लीजेंड एआर रहमान के साथ अपना पहला IIFA अवॉर्ड शेयर करना अविश्वसनीय है। सिंगर अपनी इस जीत के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर के प्रति खास आभार व्यक्त करते हुए, शेरशाह की टीम को भी धन्यवाद दिया।
पोस्ट शेयर करते हुए लिखती हैं, “दो खूबसूरत तस्वीरों के साथ, सिंगर ने लिखा, “हैलो @iifa
रांझा – मेरे दिमाग की एक ट्यून, एक गाना जिसे इतने सारे लोगों ने पसंद किया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह वो गाना भी होगा जो मुझे मेरा पहला iifa देगा जो कि @arrahman सर के साथ भी शेयर किया गया था!
मैं इसे थोड़ी देर के लिए पकड़ कर रखूंगी!
सभी विनर्स और शेरशाह की पूरी टीम को बधाई!
गाने पर मुझसे ज्यादा विश्वास करने के लिए @aziemdayani और @sidmalhotra को धन्यवाद। इस मौके के लिए थैंक यू @karanjohar ।
यह बात सभी मानते हैं कि रांझा ने न सिर्फ दिलों पर बल्कि दुनिया पर भी राज किया है, जिसके नतीजन यह गाना फिल्म के बाकी गानों के साथ ग्लोबल बिलबोर्ड में दिखाया गया था।
जसलीन अपनी टैलेंट से एक के बाद एक दिलों के साथ चार्टबस्टर्स पर भी राज कर रही हैं। सिंगर को हाल ही में अजय देवगन स्टारर फिल्म रनवे 34 में अपनी कम्पोजीशन के लिए सराहा ही नहीं बल्कि पसंद भी किया गया था। इस तरह से उन्होंने इसके साथ बतौर सोलो कंपोजर अपनी पहली फिल्म की थी।


