- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जत्रा का आगाज होगा आज से,हर बार की तरह इस बार भी जत्रा रहेगा जीरो वेस्ट
50 से अधिक पारंपरिक मराठी व्यंजनो की श्रृंखला
धमाकेदार लावणी के साथ फायदे वाली शॉपिंग
इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित होने वाले शॉपिंग, स्वाद एवं संस्कृति के महाकुंभ एम ड़ी एच जत्रा का आगाज 18 अक्टूबर शुक्रवार आज से पोद्दार प्लाजा गांधी हाल एमजी रोड पर होने वाला है जो 20 अक्टूबर तक तीन दिनों तक चलेगा, जत्रा दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक रहेगा। इसका औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को शाम 7:00 बजे होगा। इस वर्ष एमडीएच जत्रा के स्पॉन्सरर है।
संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि जत्रा का औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को शाम 7 बजे कलेक्टर आशीष सिंह,सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,विधायक गोलू शुक्ला एवं पार्षद सुरेश टाकळकर करेंगे। जत्रा परिसर में आने वाले आगंतुकों हेतु वी वन हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था एवं तत्पश्चात डायग्नोस्टिक शुल्क पर जत्रा आगंतुकों हेतु विशेष छूट दी जाएगी।
तृप्ति महाजन एवं सुमेधा बावकार ने बताया कि इस बार फूड झोन के स्टॉलो को आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजाया गया है, यह स्टॉल बड़े और सजावटी बनाए गए हैं । इसमें 50 से ज्यादा मराठी व्यंजनों के स्टॉल रहेंगे जिनमे पुरण पोळी, झुणका भाकर, भाकरवडी, सोलकढी, आदी विविध व्यंजनो को परोसा जायेगा। उल्लेखनीय हे कि जत्रा मे फूड स्टॉल सिर्फ गृहाणीयो द्वारा ही संचालित किये जाते हे और व्यवसायिक लोगो को फूड स्टाल नही दिये जाते है।
सुप्रिया पुंडलिक एवं संकेता देशकुलकर्णी ने बताया कि हैंडीक्राफ्ट आइटम के लगभग 25 स्टॉल हैं जिसमे गृह साज सज्जा, दीपावली डेकोरेशन, इसके अलावा हस्त निर्मित खाद्य पदार्थ और विशेष कोकन के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। सभी उत्पाद पर जत्रा में विशेष दिवाली ऑफर के तहत छूट रहेगी।
समीर देशकुलकर्णी ने बताया ट्रेड झोन में 65 से अधिक स्टॉल रहेंगे जिसमे अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर की कई एफएमसीजी कंपनियां, प्रीमियम कार के भी स्टॉल रहेंगे जो विशेष जत्रा ऑफर के साथ छूट प्रदान करेंगे। जत्रा में विभिन्न सेवाओ से लेकर गृह उपयोगी वस्तुएं, खाद्य वस्तु सहित विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।
हर्षवर्धन लिखते ने बताया कि इस वर्ष भी तीनो दिन महाराष्ट्र की पारंपरिक लावणी आयोजित होगी जिसमे मुंबई से आए कलाकार लावणी और मराठी लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगे।
जत्रा 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2024 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक रहेगा। प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।
हर बार की तरह इस बार भी जत्रा पूरा जीरो वेस्ट रहेगा, इसमें जितनी भी प्लेट चम्मच,गिलास रहेंगे वो सबकुछ बायो डिग्रेडेबल रहेंगे,यह सब चीजे नगर निगम से अप्रुव्ह करा ली गई है। जत्रा के आयोजन मे सुखा कचरा, गिला कचरा कलेक्शन पॉईंट पर ही सेगरिगेट किया जाता है। जत्रा में जो भी गिला कचरा निकलेगा उसको सेग्रिकेशन किया जाएगा इसमें गीला कचरे को मशीन से हाथो हाथ खाद बनाकर नगर निगम को दिया जाएगा
जत्रा परिसर पौदार प्लाजा में ही टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर की पार्किंग उपलब्ध रहेगी।


