- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडियन आइडल सीजन 12 के सेट पर जया प्रदा ने अमिताभ बच्चन के बारे में किया एक दिलचस्प खुलासा!
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सबसे मशहूर शो इंडियन आइडल सीजन 12, आने वाले वीकेंड में बॉलीवुड की लेजेंडरी एक्ट्रेस जया प्रदा का स्वागत करने जा रहा है। इस मौके पर शो की उभरती आवाजें मंच पर जया जी के शानदार गाने पेश करेंगे। सभी कंटेस्टेंट्स बॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। शो के होस्ट जय भानुशाली और जज – विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया भी इस खास मेहमान का स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक नजर आएंगे।
जब जय भानुशाली ने दानिश की परफॉर्मेंस को लेकर जया प्रदा की प्रतिक्रिया जाननी चाही, तो इस लेजेंडरी एक्ट्रेस ने कहा, “दानिश, आपने एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मुझे यहां इस मंच पर आपको इतनी खूबसूरती से गाते हुए देखने का मौका मिला। आपका भविष्य बहुत उज्जवल है। गॉड ब्लेस यू!”
इस दौरान फिल्म ‘शराबी’ के गाने ‘दे दे प्यार दे’ की शूटिंग के बारे में बताते हुए जया प्रदा ने कहा, “यह मस्ती भरा गाना बप्पी दा ने गाया था, और इस गाने से जुड़ा अमिताभ जी का एक खास किस्सा है।” उन्होंने बताया, “इस गाने में काफी एक्टिंग करने की जरूरत थी, लेकिन पहले के शूटिंग सीक्वेंस के कारण अमित जी का हाथ पटाखों से जल गया था। लेकिन अमित जी ठहरे एक लेजेंड! वे बखूबी जानते हैं कि इस स्थिति को फायदे में कैसे बदला जाए।
उन्हें एक आइडिया सूझा कि वे अपने एक हाथ पर पट्टी बांधकर उसे अपनी जेब में रखेंगे और परफॉर्म करते समय दूसरे हाथ का इस्तेमाल करेंगे।” इस पर जय भानुशाली ने हैरानी जताते हुए पूछा, “अच्छा, उनका हाथ जला था? मुझे लगा उनका स्टाइल था।” इस पर जया जी ने आश्चर्य जताते हुए कहा, “हां जी, उन्होंने इसको अपनी स्टाइल बना लिया।”


