- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जॉन्सन टाइल्स ने खोला मध्य प्रदेश मे अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर
एच एण्ड आर जॉन्सन ने इन्दौर मे ‘‘हाउस ऑफ जान्सन’’ का उद्घाटन किया
इन्दौर. एच एण्ड आर जॉन्सन देश की एक मात्र व प्रतिष्ठित ऐसी कंपनी है जो ग्राहको के लिए कई आपस मे संबंधित होम-लाइफस्टाइल उत्पादों को एक साथ प्रस्तुत करती है। जॉन्सन ने अपने आधुनिकतम सिरेमिक टाइल्स की सबसे बड़ी रेंज, सैनेटरी-वेयर, बाथरूम-फिटिंग्स और इंजीनियर्ड मार्बल इत्यादि प्रोडक्ट को मध्य प्रदेश के ग्राहकों के लिए पहली बार एक साथ पेश किया है
‘‘हाउस ऑफ जॉन्सन’’ नाम के एक्सपीरिएंस सेंटर में जो इन्दौर में एक्जोटिका, शालीमार टाउनशिप में अपर ग्राउण्ड फ्लोर पर स्थित शॉप नं. 5, 6, 7 एवं 8 पर ग्राम निरंजनपुर, ए. बी. रोड पर स्थित है। पूरे देश मे ऐसे 25 सेंटर खोलने के इस अभियान के तहत इन्दौर पहले दस शहरों में से एक है।
ज्ञात हो कि 1901 मे जॉन्सन-टाइल ब्राँण्ड की शुरुवात इंग्लैंड में हुई और 1958 से भारत मे भी टाइल-निर्माण की नींव रखी गयी। पिछले छह दशकों से जॉन्सन अपने क्वालिटी और अभिनव उत्पादों के लिए प्रतिष्ठित देश की प्रमुख ब्रांड है। 25 से भी अधिक साइज फॉर्मेट और 3000 से अधिक डिजाइन के टाइल्स के अलावा, जॉन्सन अब सैनेटरी-वेयर, नल, मिक्सर, शॉवर आदि तथा इंजीनियर्ड मार्बल व क्वार्टज स्लैब के लिए भी जाना जाता है।
इसकी पूरे देश मे स्थित 15 बड़ी फैक्ट्रियां हैं, जिसमें से एक इन्दौर शहर के पास देवास में स्थित है। लगभग 6000 स्क्वायर-फीट में बने इस हाउस ऑफ जॉन्सन डिस्प्ले सेंटर में फ्लोरिंग के लिए 1000 से भी अधिक विभिन्न तरह के हाई क्वालिटी टाइल्स हैं तो वहीं बाथरूम व किचन के लिए 400 से भी अधिक टाइलिंग कॉन्सेप्ट्स भी है। रफ-व-टफ उपयोग वाली मजबूत एक्सटीरियर व इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए विशेष गुण-धर्म वाले उत्पादों के साथ यहाँ कुछ बेहतरीन डिस्प्ले मॉक-अप हैं जो टाइल व अन्य प्रोडक्ट लगने के बाद घर कैसा दिखेगा, इसका आभास दिलाते हैं।
हाउस ऑफ जान्सन का उद्घाटन एच एण्ड आर जॉन्सन के नामित सी.ई.ओ. श्री सरत चांडक ने किया। इस अवसर पर टाइल डिवीजन के सेल्स अध्यक्ष – अनूप श्रीकुमार तथा कंपनी के मार्केटिंग प्रमुख- दिनेश व्यास के साथ शहर के प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट, इंजीनियर व जान्सन के स्टॉकिस्ट भी मौजूद थे।
इस मौके पर सरत चांडक, नामित सी.ई.ओ. ने कहा कि ‘‘जॉन्सन शुरू से ही अपने नये इनोवेटिव प्रोडक्ट के लिए प्रसिद्ध है और हम पिछले छह दशकों की इस विरासत के साथ अपने ग्राहकों को न सिर्फ अभिनव व अधिक परिष्कृत प्रोडक्ट ही देते रहेंगे बल्कि अब सिलेक्शन के दौरान जानकारी के अभाव मे होने वाली दिक्कतों को भी हल करने के लिए हम ऐसे एक्सपीरिएंस सेंटर पूरे देश में खोल रहे हैं। यहाँ भरोसेमंद प्रोडक्ट के साथ उनके बारे मे पूरी जानकारी भी मिलेगी। हमारा इन्दौर में हाउस ऑफ जान्सन सेंटर निश्चित रूप से अपने उद्देश्य को प्राप्त करेगा और यहाँ के ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा, ऐसा मुझे विश्वास है’’
एच एण्ड आर जॉन्सन डिविजन, प्रिज्म जॉन्सन लिमिटेड का एक भाग है और भारत में अपनी सशक्त रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट के दम पर एक के बाद एक इनोवेटिव और एक्सक्लूजिव प्रोडक्ट बनाता रहा है। ऐसे नवीन उत्पादों की श्रंखला में इटालियन-मार्बल का एक बेहतर पर्याय इसने पोर्सिलेनो ब्रांड के अंतर्गत लांच
किया। न सिर्फ ये 8 फीट ग 4 फीट तक के बड़े साइज मे हैं, बल्कि स्टेन-फ्री और जर्म-फ्री जैसी अद्वितीय क्वालिटी लिए हुए हैं। ऐसे ही गरम प्रदेशों के लिए इसने अपनी प्रतिष्ठित एंड्यूरा ब्रांड के अंतर्गत
‘‘कूल-रूफ’’ टाइल बहुत जल्द ही प्रसिद्ध हो गयी है क्योंकि गर्मी के मौसम मे चिलचिलाती धूप में भी खुली छतों पर ये टाइल्स तापमान को न सोख कर उसे नियंत्रित रखती हैं जिससे नीचे के कमरों में गर्मी से बचाव व एयर-कंडीशनिंग मे भी बचत होती है।
एच एण्ड आर जॉन्सन, पूरे देश मे स्थित प्लांटों में अपनी चार ब्रान्डों – जॉन्सन, मार्बोनाइट, पोर्सिलानो व एंड्यूरा के अंतर्गत विभिन्न विशेषताओं वाले 3000 से भी अधिक प्रोड्क्ट्स बनाती है जिनमे से कुछ विशेष प्रकार की टाइल्स अन्य कोई कंपनी नही बना पाती जैसे स्टैटिक- शॉक से बचने के लिए ऐंटी-स्टैटिक टाइल जिसका उपयोग आई.टी. इंडस्ट्री मे खासकर, सर्वर-रूम्स मे होता है, साथ ही स्विमिंग पूल के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्टैंडर्ड की पूल-टाइल्स।
मीडिया को संबोधित करते हुए एच एण्ड आर जॉन्सन के मार्केटिंग प्रमुख श्री दिनेश व्यास ने कहा कि ‘‘आज सैकडों, दिखने मे लगभग एक सी टाइलों में कौन सी जगह के लिए किस क्वालिटी और कैटिगरी की टाइल सर्वाधिक उपयुक्त होगी, इसका निर्धारण करना आम ग्राहक के लिए एक बड़ी चुनौती है क्योंकि बाजार मे सही जानकारी का अभाव है और एक सी दिखने का मतलब एक ही क्वालिटी होना नही है।
एक बार लगने के बाद घर की टाइल पर्दों की तरह जल्दी-जल्दी बदलना संभव न होने के कारण ये जरूरी है कि लगाने के पहले हम पूरी तरह से आश्वस्त हो लें। हाउस ऑफ जॉन्सन में हम अपने सभी उत्पादों की विशेषताएं तथा उनकी उपयोगिता की जानकारी देने के साथ ग्राहक की हर तरह से सहायता करेंगे। इसके अलावा इस एक्सपीरिएंस सेंटर में हमारे नये लांच होने वाले उत्पाद अब इन्दौर में भी तुरंत और पूरी जानकारी के साथ उपलब्ध होंगे ताकि यहाँ के आर्किटेक्ट, इंजीनियर, डिजाइनर व बिल्डर ‘‘हाउस ऑफ जॉन्सन’’ में अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए बेहतरीन और नवीन प्रोडक्ट्स चुन सकें’’
उन्होने कहा कि ‘‘एक मार्केट सर्वे मे हमने पाया कि मध्य प्रदेश के कुछ ग्राहकों को जॉन्सन के प्रोडक्ट अन्य ब्रांडों से बहुत महंगे लगे। परंतु यदि हम अन्य बड़ी ब्रान्डों से तुलना करें तो पाएंगे कि अधिकांश मामलों मे इसका कारण सही जानकारी का ना होना है ।
जॉन्सन के हाई-क्वालिटी और अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन के प्रोडक्ट बहुत थोड़े से ही प्रीमियम के साथ उपलब्ध हैं। कुछ विशेष गुणों वाली टाइल्स बनाने की लागत अधिक होती है और इनकी तुलना यदि हम किसी और ब्रांड की साधारण टाइल से करेंगे तो अंतर मिलना स्वाभाविक है।
देश मे हमारी विशालतम रेंज होने के कारण साधारण बजट मे भी बहुत से बेहतर प्रोडक्ट हमारे पास हैं। इस डिस्प्ले सेंटर से ग्राहकों को निष्पक्ष जानकारी भी मिल सकेगी और जॉन्सन की पूरी रेंज भी देखने को मिलेगी। टाइल और बाथरूम के हमारे स्टॉकिस्ट व रिटेलर्स अपने ग्राहकों को इस एक्सपीरिएंस सेंटर मे लाकर उनके तमाम प्रश्नों के समाधान भी पाएंगे।
सही व उचित जानकारी देकर कस्टमर के कष्ट कम करना और टाइल व बाथरूम के विषय में शुरू से अंत तक पूरी प्रक्रिया के दौरान यथासंभव सहायक बने रहना हमारी मार्केटिंग स्ट्रैटजी का एक अंग है और मुझे खुशी है कि जॉन्सन मे ऐसा कर पाने का मुझे मौका मिला है।’’


