- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जंगली पिक्चर्स ने अपनी बधाई हो फ्रैंचाइज़ी के दूसरे भाग ‘बधाई दो’ की घोषणा की, फ़िल्म की शूटिंग जनवरी 2021 से होगी शुरू!
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ब्लॉकबस्टर बधाई हो की सफलता के बाद, जो आज फ़िल्म अपनी दूसरी वर्षगांठ को चिन्हित कर रही है, ऐसे में जंगली पिक्चर्स एक अन्य पारिवारिक मनोरंजन पेश करने के लिए तैयार है, जिसका शीर्षक “बधाई दो” है और इस फ़िल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव और अदाकारा भुमी पेडनेकर नज़र आएंगी। राजकुमार की सफल फिल्म बरेली की बर्फी के बाद जंगली पिक्चर्स के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म होगी।
फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की ताज़ा जोड़ी बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएगी। दर्शकों के लिए एक ट्रीट, इसे सुमन अधिकारी और बधाई हो के लेखक अक्षत घड़ियाल ने लिखा है, जिसे आप एक बार फिर अवश्य देखना चाहेंगे।
राजकुमार इस फ़िल्म में एक दिल्ली पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे है, जो एक महिला थाने में एकमात्र पुरुष पुलिसकर्मी है, जबकि भूमि एक बिल्कुल पूरी तरह से अलग किरदार निभा रही हैं जिसे ना तो भूमि ने पहले कभी निभाया है और ना ही बॉलीवुड में किसी ने ऐसा चरित्र निभाया है जो कि एक स्कूल पीटी शिक्षक का किरदार है। राजकुमार राव इससे पहले फ़िल्म ‘तलाश’ में एक पुलिस वाले का किरदार निभा चुके है और हम एक बार फिर उन्हें यह अवतार दोहराते हुए देखेंगे।
पारिवारिक मनोरंजन “बधाई हो” ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।
राजकुमार राव, जो इस फ़िल्म में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे, उन्होंने साझा किया,“मुझे खुशी है कि चीजें तेजी से बढ़ रही हैं और फिर से ज़िन्दगी शुरू हो गयी है। बधाई दो मेरे लिए एक विशेष फिल्म है। मुझे इस अति सूक्ष्म चरित्र को निभाने में खुशी हो रही है, जिसमें संघर्षों की अपनी परतें हैं।
जहां तक किरदार के तैयारियों का सवाल है, मेरे पास किरदार को तैयार करने की अपनी प्रक्रिया है और इस बार भी बधाई दो में इस किरदार की सेटिंग इसे अद्वितीय बनाता है। दर्शकों के लिए सरप्राइज है, जो समय के साथ सामने आएगा। मैं बधाई हो की सालगिरह के विशेष अवसर पर दर्शकों के साथ फिर से जुड़ते हुए खुश हूं, वह फिल्म बेहद मज़ेदार थी और मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।”
बधाई हो फ्रेंचाइजी के लिए अपने प्यार को अधिक विस्तार से साझा करते हुए, अभिनेता ने आगे बताया, “बधाई हो एक बहुत ही खास फिल्म है और पूरी टीम ने एक खूबसूरत फिल्म बनाई थी जिसे दुनिया भर में सभी ने बेहद पसंद किया था। हालांकि हमारी फिल्म और कहानी की सेटिंग बधाई हो से बहुत अलग है लेकिन अनोखी कहानी और ये मनोरंजक किरदार दर्शकों को देखने में बहुत मजेदार लगेंगे। ”
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर कहती हैं, “मैंने अपनी पिछली फिल्मों में कई अलग-अलग भूमिकाएँ निभाई हैं, लेकिन बधाई दो में मेरा किरदार वास्तव में स्पेशल है। मुझे कहानी के पहले नरेशन के बाद से ही स्क्रिप्ट बहुत पसंद आ गयी थी क्योंकि विषय बहुत प्रासंगिक है और इसे सबसे मनोरंजक तरीके से आकार दिया गया है। चूंकि यह पहली बार है जब मैं राजकुमार के साथ काम कर रही हूँ, मैं सुपर उत्साहित हूं क्योंकि हम जल्द ही अपनी शूटिंग शुरू करेंगे। ‘बधाई हो’ मेरी पसंदीदा फ़िल्मों में से एक रही है और इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने में अत्यंत खुशी हो रही है।”
इस विशेष अवसर पर बात करते हुए, निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी ने साझा किया, “इस खूबसूरत फिल्म की दूसरी वर्षगांठ पर टीम बधाई हो को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं इस फ्रैंचाइज़ी, बधाई दो का हिस्सा बनने के लिए सुपर उत्साहित हूं। पारिवारिक कॉमेडी सदाबहार होती हैं और इस फ़िल्म को बनाने के पीछे का विचार पूर्ण रूप से मनोरंजक फ़िल्म बनाने का था जिसका आनंद पूरे परिवार के साथ लिया जा सके। महामारी के बाद से हम कुछ रीडिंग सेशन कर पाए हैं और राज व भूमि के बीच की केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि मैं इसे बड़े पर्दे पर कैप्चर करने का इंतज़ार कर रहा हूं। हमारा प्री-प्रोडक्शन पूरे जोरों पर है और हम जनवरी में बहुत जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। ”
जंगली पिक्चर्स के पास तलवार, बरेली की बर्फी, राज़ी और बधाई हो जैसी अच्छी कंटेंट वाली फ़िल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस हिट बनाने का एक उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।
हंटर्र के निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित, बधाई दो की शूटिंग जनवरी से शुरू की जाएगी और फ़िल्म से जुड़ी अधिक जानकारी जल्द जारी की जाएगी!


