- Akshay Kumar opens up about playing a psychopath in Haiwaan on Kaun Banega Crorepati 18
- Saif Ali Khan recalls being nervous around Mr. Amitabh Bachchan during shooting film ‘Eklavya’ on Kaun Banega Crorepati 18
- Akshay Kumar revisits a childhood memory of meeting Mr. Amitabh Bachchan on the sets of Bemisal on KBC 18
- Akshay Kumar spills the beans on Saif Ali Khan and Kareena Kapoor’s early romance days
- Abhishek Banerjee Defends Mirzapur’s Violence, Says “Sholay, Animal and Dhurandhar Faced the Same Criticism”
जरा सोचिये शांतनू और रवीना टंडन के बीच ऐसी क्या गड़बड़ हो गयी?
स्टारप्लस के कपल डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये’ 9 में नजर आ रहे डांसर और एक्टर शांतनू माहेश्वरी की हाल ही में शो की शूटिंग के दौरान क्रिएटिव टीम और जजेस के साथ काफी गर्मागर्म बहस हो गयी।
भारतीय टेलीविजन के दिलों की धड़कन और डांसर शांतनू ने उस समय लाखों दिल तोड़ दिये थे जब उन्होंने ‘नच बलिये’ 9 में हिस्सा लेने आयीं अपनी गर्लफ्रेंड नित्यामी शिरके के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया थ। शांतून कई सारे डांस शो का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने इंटरनेशनल डांस कॉम्पीटिशन ‘वर्ल्ड ऑफ डांस’ भी जीता है!
अब हमें ऐसा सुनने में आया है कि शांतनू टीम और इस शो के जजेस द्वारा उन्हें और उनकी बलिए को दिए जाने वाले अंकों से खुश नहीं हैं। उन्हें लगता है कि जजेस बाकी जोडि़यों को लेकर पक्षपात कर रहे हैं और परफॉर्मर के तौर पर उन्हें सही श्रेय नहीं मिल रहा है।
जब जज रवीना को इस बारे में पता चला तो उन्हें बुरा लगा क्योंकि उनका मानना था कि शांतनू को उनके पीठ पीछे जाकर क्रिएटिव टीम से बात करने की बजाय उनसे आकर बात करनी चाहिये थी। इस बात को लेकर शांतनू और रवीना के बीच तेज बहस हो गयी, जिससे सारे लोग हैरान रह गये!
सूत्रों ने हमें यह भी जानकारी दी है कि शांतनू अपनी परफॉर्मेंस से पहले रोये भी थे। इस बातचीत का कोई हल नहीं निकला, लेकिन क्या शांतनू और नित्यामी इस शो को छोड़ देंगे?


