- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
कमल के नाम राज्य स्नूकर का खिताब
इन्दौर । म.प्र. बिलियर्डस व स्नूकर एसोसिएशन की मेजबानी में खेली गई एम.पी. मोयरा ट्रॉफी ओपन स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब भोपाल के सितारा खिलाड़ी कमल चावला ने अपने ही शहर के अनुराग गिरी को मात देकर जीता।
नेहरू स्टेडियम में स्थित बिलियर्डस एकेडमी में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंतिम फ्रेम तक कमल व अनुराग ने दमदार प्रदर्शन किया। एक समय अनुराग 3-2 आगे चल रहे थे और उन्हें विजेता बनने के लिए उन्हें अपने कब्जे में करनी थी लेकिन कमल ने जोरदार वापसी करते हुए बाजी को 4-3 से अपने पक्ष में कर लिया। तीसरें स्थान के लिए हुए मुकाबले में इन्दौर के रितिक जैन ने इन्दौर के ही केतन चावला को 3-2 से हराया। सेमीफायनल में अनुराग ने रितिक को 3-1 से तथा कमल ने केतन को 3-0 से पराजित किया था।
स्पर्धा के पुरस्कार मोयरा स्टील के सिनियर डायरेक्टर दीपक सर्राफ, म.प्र. एसोसिएशन के चेयरमेन भोलू मेहता व पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अश्विनी पुराणिक के आतिथ्य में वितरित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन करने वाली इश्किा शाह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संचालन सूजीत गेहलोत ने किया तथा आभार अशोक सेठी ने माना। सफल खिलाड़ियों को मोयरा स्टील की ओर से निश्चित अनुपात में 50 हजार रूपये की नगद राशि के साथ आकर्षक ट्रॉफिया प्रदान की गई।


