- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कामधेनू पेन्ट्स ने आयोजित की अब तक की सबसे बड़ी चैनल पार्टनर्स मीट
800 से अधिक डीलरों ने सितारों भरी इस शाम का आनंद लिया
बैस्ट चैनल पार्टनरों को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ ने सम्मानित किया
वित्त वर्ष 2028 के अंत तक रु. 1,000 करोड़ का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य
गुरुग्राम, जून 2023: उच्च गुणवत्ता के पेन्ट व इमल्शन निर्माता और कामधेनू ग्रुप के ब्रांड कामधेनू पेन्ट्स ने अपने चैनल पार्टनरों के लिए दो दिवसीय ’कामधेनू सेंसेशनल बॉलीवुड नाइट (केएसबीएन 2)’ का आयोजन किया जिसका उद्देश्य है उन्हें उनके शानदा प्रदर्शन के लिए सम्मानित करना और नई ऊंचाईयां छूने के लिए प्रेरित करना। पेन्ट कारोबार के डिमर्जर के बाद यह पहली तथा कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी चैनल पार्टनर्स मीट है। देश भर से आए 800 से अधिक डीलरों ने अपने परिवारों के साथ इस आयोजन में शिरकत की।
मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर और बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता राजकुमार राव ने असाधारण प्रदर्शन करने वाले चैनल पार्टनरों को पुरस्कार भेंट किए।
विभिन्न प्रकार के गेम्स, संगीत और खानपान के साथ इस वर्ष के आयोजन में परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए कुछ न कुछ अवश्य था। प्रसिद्ध गायक पद्मश्री सोनू निगम और उनके संग राहुल वैद्य ने अपनी गायकी से वहां मौजूद हर व्यक्ति को मंत्रमुग्ध कर दिया। मशहूर सेलिब्रिटी जैकलीन फर्नान्डिस और रकुलप्रीत सिंह ने भी इस आयोजन की शोभा बढ़ाई और उनकी मौजूदगी से उपस्थित जन बहुत खुश हुए। जितेश चावला ने अपने जोक्स व मिमिक्री से लोगों को खूब हंसाया। दुनिया भर में जाने माने डांस समूहों डांस स्मिथ और एमजे5 ने अपनी कमाल परफॉरमेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कामधेनू पेन्ट्स के प्रबंध निदेशक श्री सौरभ अग्रवाल ने चैनल पार्टनर्स मीट के बारे में कहा, ’’कामधेनू ग्रुप अपने हर चैनल पार्टनर को कामधेनू परिवार के अभिन्न सदस्य की तरह मानता है। उन्होंने कामधेनु को घर-घर में पहचाने जाने वाले एक ब्रांड के तौर पर स्थापित करने में केंद्रीय भूमिका निभाई है। कामधेनु सेंसेशनल बॉलीवुड नाइट जैसे आयोजन न केवल हमें मौका देते हैं कि हम उनके अटूट समर्थन हेतु आभार व्यक्त कर सकें बल्कि इससे हमें उनकी जरूरतें समझने में भी मदद मिलती है, इस तरह से हम उन्हें सहयोग देने व उनके साथ मिलकर काम करने के सबसे प्रभावी तरीकों की भी पहचान कर पाते हैं। अपने चैनल पार्टनरों के साथ तालमेल से हमारा लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 के अंत तक रु. 1,000 करोड़ का रेवेन्यू अर्जित करना है।’’
यह वार्षिक आयोजन उच्च प्रदर्शन करने वाले चैनल पार्टनरों को सम्मानित करने और उनके परिवारों के साथ जश्न मनाने के लिए किया जाता है। कामधेनू ग्रुप के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक श्री सतीश कुमार अग्रवाल, कामधेनू पेन्ट्स के चेयरमैन श्री सुनील कुमार अग्रवाल, कामधेनू पेन्ट्स के प्रबंध निदेशक श्री सौरभ अग्रवाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारिगण इस आयोजन में शामिल हुए; उन्होंने विजेताओं व उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी तथा उनसे बातचीत की।


