- Sidharth Malhotra and Tamannaah Take on the Unknown as The Vvaan Trailer Unveils a Spectacle Like Never Before
- डायरेक्टर श्रीजा बरुआ नलावड़े की ‘द मशरूम्स’ लेकर आया 80’s रेट्रो बॉलीवुड का जादू, ‘कैसी है ये शाम आज की’ के साथ
- Rohit Sharma opens up about the family support that shaped his cricketing journey on Family Full House
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात के साथ नेतृत्व की स्थिति में
- Ajay Devgn Praises Abhishek Pathak’s Directorial Vision to Bring the World of Drishyam to a Believable Conclusion: “Abhishek Has Cracked It Brilliantly”
कनिका ढिल्लों एक अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड मैगज़ीन के कवर पर आने वाली पहली लेखिका बनीं
कई कारण है कि लोग कनिका ढिल्लों को पूरी तरह से गेम-चेंजर कहते हैं। आज के समय की सबसे प्रगतिशील कहानीकारों में से एक के रूप में जानी जाने वाली कनिका किसी अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड मैगज़ीन के कवर पर आने वाली पहली लेखिका बन गई हैं।
जर्मन मैगज़ीन ISHQ अपने नवीनतम अंक में कनिका की अभूतपूर्व फिल्मोग्राफी का जश्न मना रही है। स्टाइलिस्ट लेखिका-निर्माता चांदी के आभूषणों के साथ सफेद पोशाक में बहुत ही ग्लैमरस नजर आ रही है क्योंकि वह सम्मानित प्रकाशन के लिए एक कवर-गर्ल बनी है।
लेखकों और उनके अधिकारों के लिए हमेशा मुखर रही कनिका ने इस गौरव को अपने बिरदारी को समर्पित किया। सोशल मीडिया पर रोमांचक खबर साझा करते हुए, उन्होंने लिखा, “आगे और ऊपर- कृतज्ञता, प्यार और प्रकाश के साथ! 🙏… जब एक पटकथा लेखक एक अंतरराष्ट्रीय बॉलीवुड मैगज़ीन के कवर पर आता है- यह कॉन्टेंट निर्माताओं और लेखकों के लिए एक अच्छा समय है! चीयर्स मेरे बिरादरी वालो और हमे और ताकत, शक्ति मिले।
वैसे यह पहली बार नहीं है जब कनिका ने पहली कारनामा कीया हो। हाल ही में, वह नेटफ्लिक्स द्वारा हसीन दिलरुबा के ट्रेलर के लिए शीर्ष बिलिंग हासिल करने वाली पहली लेखिका भी बनीं।
हमेशा छलांग लगाते हुए, कनिका हमें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करने में कभी असफल नही होती और हर बार प्रेरित करती है।


