- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
अपने पिता का वादा पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं कनिका कपूर
एक पिता अपनी बेटी का पहला हीरो होता है, और एक बेटी होने के नाते एक्ट्रेस कनिका कपूर भी इस बात को मानती हैं, जो इस समय सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘एक दूजे के वास्ते 2’ में सुमन का रोल निभा रही हैं। कनिका इस समय अपने पिता से दूर भोपाल में इस शो की शूटिंग कर रही हैं, जिसका निर्माण स्टूडियो नेक्स्ट ने किया है।
इस शो की कहानी में दिखाया जा रहा है कि मल्होत्रा और तिवारी परिवारों के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं जबकि सुमन और श्रवण मिलकर अपने परिवारों के बीच सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं। उधर श्रवण भी बंटी की मदद से सुमन को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा है।
इस शो में कई मौकों पर हमने देखा कि सुमन हमेशा अपने पिता के शब्दों पर कायम रहती हैं, और एक सैन्य परिवार की होने के नाते उसने कभी अपने पिता को निराश नहीं किया। हाल ही में कनिका ने अपनी रियल लाइफ के बारे में भी कुछ ऐसा ही खुलासा किया।

कनिका ने स्वीकार किया कि रियल लाइफ में भी जब उनके पिता के द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की बात आती है, तो वो इसे पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं। वो हमेशा से डैडी गर्ल रही हैं और किसी भी वजह से उनके खिलाफ नहीं गईं, और ना ही वो जिंदगी में कभी ऐसा करने का सोच सकती हैं।
अपने पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए कनिका कपूर उर्फ सुमन ने कहा, “मेरे पिता के साथ मेरा रिश्ता वैसा ही है जैसा एक दूजे के वास्ते 2 में सुमन का अपने पिता के साथ है। यह सच है कि सुमन की तरह मैं भी अपने पिता का दिया वचन पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हूं।
मैं उन्हें कभी उदास नहीं देख सकती और ना ही कभी उन्हें निराश करने का सोच सकती हूं। भोपाल में शूटिंग करना सिर्फ इस वजह से मुश्किल है कि मुझे अपने परिवार से दूर रहना पड़ रहा है। हालांकि मेरी ऑनस्क्रीन फैमिली मुझे कभी अपने घर की कमी महसूस नहीं होने देती, लेकिन मैं अपने मॉम और डैड को बहुत मिस करती हूं।”


