- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
कपिल शर्मा की आवाज़ में ‘रांझे नू हीर’ अनप्लग्ड, किस किसको प्यार करूं 2 में इमोशन्स का नया रंग
दिल को छू लेने वाले म्यूज़िक एल्बम को जबरदस्त प्यार मिलने और दर्शकों से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बाद, किस किसको प्यार करूं 2 के मेकर्स ने एल्बम का पांचवां और आख़िरी गाना रिलीज़ कर दिया है। इस बार तो खास सरप्राइज़ है, रोमांटिक फेवरेट ‘रांझे नू हीर’ का अनप्लग्ड वर्ज़न, जिसे खुद कपिल शर्मा ने अपनी आवाज़ दी है। इस नए अंदाज़ ने पहले से पसंद किए जा रहे गाने में इमोशन्स की एक और गहराई जोड़ दी है।
फिल्म का म्यूज़िक एल्बम इसकी सबसे मज़बूत ताकत बनकर उभरा है, जहां हर गाना सीधे दिल से कनेक्ट करता दिखा है और श्रोताओं की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुका है। इसी म्यूज़िकल सक्सेस को आगे बढ़ाते हुए, अनप्लग्ड वर्ज़न गाने को और भी निजी, सादा और दिल से निकला हुआ एहसास देता है, जो एल्बम के फिनाले को खास बना देता है।
‘रांझे नू हीर’ को पहले जुबिन नौटियाल ने गाया था, जिसमें संगीत दिया है DigV ने और बोल लिखे हैं लवराज ने। यह गाना एक टाइमलेस, पुराने ज़माने के इश्क़ की खूबसूरत तस्वीर पेश करता है। अनप्लग्ड वर्ज़न उस जज़्बात को और खुलकर सामने लाता है और एल्बम को एक सोलफुल क्लोज़िंग नोट देता है।
अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी यह फिल्म रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के बैनर तले, अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से बनाई गई है। कपिल शर्मा के साथ फिल्म में मंजोत सिंह, हीरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, आयशा खान, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा, सुशांत सिंह, जैमी लीवर, स्मिता जयकर, सुप्रिया शुक्ला और दिवंगत असरानी जैसे दमदार कलाकार नजर आते हैं। लेखन और निर्देशन दोनों की ज़िम्मेदारी संभाल रहे अनुकल्प गोस्वामी की यह फिल्म अपने म्यूज़िक, इमोशन्स और मजबूत स्टार कास्ट के दम पर दर्शकों से लगातार जुड़ती जा रही है।


