- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
करन आनंद ने हमेशा साबित किया है कि वे अपने किरदार के साथ प्रयोग करने में विश्वास रखते हैं
भारत दुनिया भर में कई कारणों से जाना जाता है और उनमे से सबसे बड़ा कारण है फिल्म इंडस्ट्री। हर साल उत्पादित फिल्मों की संख्या की बात की जाए तो बॉलीवुड दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योग है। इसके अलावा भारतीय मनोरंजन जगत के पास दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं। ऐसे अभिनेता जो किसी भी भूमिका को निभाने में सक्षम हैं।
उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें फिल्म उद्योग में इतना लोकप्रिय और सफल बना दिया है। उन्ही में से एक है करन आनंद , जो अपने किरदार के साथ अच्छी तरह से न्याय करते है। उन्होंने अब तक के करियर के सफर में कुछ बेहतरीन किरदार निभाए है जिनसे उन्हें पहचान मिली।
नीरज पाण्डे के निर्देशन में 2015 ने आई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बेबी ‘ में करन आनंद के किरदार का नाम जमाल था। जो उनके करियर की सबसे लोकप्रिय भूमिका में से एक था। उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। फिल्म में करन आनंद के साथ अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, राणा दग्गुबती और अनुपम खेर नज़र आए थे।
नवंबर 2018 को रिलीज हुई होर्रर थ्रिलर फिल्म ‘लुप्त’ में करन आनंद ने लीड रोल निभाया था। जिसमें वे एक फैशन फोटोग्राफर के रूप में नज़र आए थे। फिल्म में उनके अलावा जावेद जाफरी , निकी अनेजा और विजय राज साथ देते हुए दिखें।
यह करन आनंद के आने वाली फिल्म में उनके किरदार की एक झलक है। फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है, लेकिन अभी डेट फाइनल नहीं हुई है। इस फिल्म की पृष्टभूमि क्रिकेट के इर्द गिर्द घूमती है। जिसमें २ हीरो के बीच क्रिकेट को लेकर लड़ाई होती है।
फ़िल्म ‘गुंडे’ से बॉलीवुड में अपने सफल करियर की शुरुआत करने वाले करन आनंद ने कई बॉलीवुड मूवी जैसे किक ,कैलेंडर गर्ल्स , बेबी शामिल हैं। फिल्म ‘किक’ में उनके द्वारा किए गए एक्शन दृश्यों की सराहना की गई थी। लेकिन उन्हें सही मायने में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली।
हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


