- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
करन आनंद ने भाई -बहन के पावन पर्व पर अपनी बहन को किया दिल से याद ।
रक्षा बंधन भाई और बहन के बीच की विशेष बॉन्डिंग को मनाने का त्यौहार है। इस दिन, बहनें अपने भाई के हाथ पर राखी बांधती हैं, और उसके लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। दूसरी तरफ, भाई हमेशा अपनी बहन का साथ देने का वादा करता है।
उपहार और मिठाई का आदान-प्रदान किया जाता है और घर पर व्यंजन को तैयार किए जाता है। बॉलीवुड हस्तियां भी इस त्यौहार का आनंद ले रही हैं और अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रही हैं। अभिनेता करन आनंद भी भाई -बहन के त्यौहार के दिन अपनी बहनों को याद हैं।
करन आनंद अपने घर से बहुत दूर हैं और वह अपने परिवार और विशेष रूप से अपनी बहन को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ” आज बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का की कामना करती है और भाई अपनी ओर से प्रतिज्ञा करता है कि कठिन समय में अपनी बहन का हाथ थामेगा।
ऐसे खास मौके पर, यह पहली बार है जब मैं अपने परिवार से दूर हूं, खासकर अपनी बहन से। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि वे जहां है सुरक्षित रहें और हम इस महामारी के खत्म होते ही मिलेंगे। रक्षा बंधन की बहुत बहुत शुभकामनाएँ !!
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था।
जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया। 2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं।
जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे। हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन पर आधारित अपनी फिल्म ‘इट्स ओवर’ की शूटिंग पूरी की। यह जल्द ही रिलीज होगी।


