- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
करणवीर शर्मा के पास वेब सीरीज़ और टीवी शो के ऑफर के लगे भंडार
फिल्म ब्लैंक में एटीएस के मुख्य अधिकारी के रूप में उनके प्रदर्शन के बाद अभिनेता करणवीर शर्मा को वेब और टेलीविजन के लिए कई प्रस्ताव मिल रहे हैं। निर्माता उन्हें अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए कास्ट करने के इच्छुक हैं, जैसे कि मोना सिंह के साथ ऑल्ट बालाजी का अगला मिशन मंगल, ज़ी 5 में फुकरे फेम प्रिया आनंद के साथ और टीवी पर ‘ये हैं मोहब्बतें’ की अगली कड़ी के लिए मुख्य लीड के रूप में।
करणवीर कहते हैं –“मैं ‘ब्लैंक’ से मिली प्रतिक्रिया से अच्छा कर रहा हूं। मुझे मेरे पास में आने वाले तरह-तरह के ऑफर काफी दिलचस्प लगते हैं। मैं वास्तव में शुक्रगुजार हूं कि मेकर्स मुझे आने वाले कई अच्छे प्रोजेक्ट्स में कास्ट करना चाहते हैं”
फिल्म ब्लैंक में उनके प्रदर्शन के लिए करणवीर की काफी सराहना की गई थी। करणवीर ने हर मंच पर काम किया है, चाहे वह वेब हो, टेलीविजन हो या बॉलीवुड हो। उन्होंने खुद को न केवल एक होनहार अभिनेता के रूप में उकेरा है, बल्कि एक अच्छा कलाकार भी साबित किया है।
करणवीर पहले भी कई विज्ञापन फिल्मों और फीचर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें साड्डा अडा, अजहर, जिद, शादी में जरूर आना जैसी फिल्मों में देखा गया था। वह बहुचर्चित टीवी सीरीस 24 में अनिल कपूर और मंगलम दंगलम में मनोज जोशी के साथ में दिखाई दिए थे। इनके साथ वह गर्ल इन द सिटी और हक से जैसी वेब सीरीज का भी हिस्सा रहे हैं।


