- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मॉम्स ने अपने बच्चों के साथ रैंप वॉक कर कुछ अलग अंदाज़ में मनाया मदर्स डे
इंदौर मैरियट होटल एवं आई ड्रीम्स प्रोडक्शन की पेशकश ‘मम्मी एंड मी 2019’ में मॉम्स ने अपने बच्चों के साथ बिताए मज़ेदार और रोमांचक पल
इंदौर. भारत में पहली बार, इस मदर्स डे के अवसर पर शहर में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें माँ ने अपने बच्चे के साथ रैंप वॉक किया। इस मातृ दिवस पर इंदौर मैरियट होटल के साथ मिलकर आई ड्रीम्स प्रोडक्शन ने पहली बार इंदौर में ‘मम्मी एंड मी 2019’ इवेंट का आयोजन किया। यह इवेंट इंदौर मैरियट होटल में आयोजित किया गया। इस फैमिली इवेंट में माँ और बच्चों के रैंप वॉक के साथ–साथ विमेंस अचीवर्स अवार्ड नाइट भी थी, जिसमें शहर की 6 महिलाओं को मदर्स डे के अवसर पर वर्ष 2018 में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
इस इवेंट को अभिनेत्री और फैशन डिजाइनर – मंदिरा बेदी ने होस्ट किया। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक और मुंबई के एक डांस ग्रुप ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी एवं लाइव बैंड के साथ और भी मनोरंजक गतिविधियाँ हुई। सभी प्रतिभागियों को तैयार करने के लिए आई ड्रीम्स प्रोडक्शन की टीम मुंबई से आई थी एवं चांदनी यादव, इशिता पांडे, कनिका चैनानी, मेघना सकलेचा जैसे डिज़ाइनर्स ने प्रतिभागियों के माध्यम से अपने डिजाइन शोकेस किए। इंडियन आइडल फाइनलिस्ट जॉली दास ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मदरहुड पर राहुल वाधवानी द्वारा कोरियोग्राफ किया हुआ बॉलीवुड डांस नंबर भी पेश किया गया।
आई ड्रीम्स प्रोडक्शन की सीईओ सुश्री रुप्सा मुखर्जी ने कहा, “हर साल मदर्स डे के अवसर पर हम कनाडा में मम्मी एंड मी के इस इवेंट का सफलतापूर्वक आयोजन करते हैं। इंदौर में पहली बार इस फैमिली इवेंट का आयोजन इंदौर मैरियट होटल के साथ कर के हम बहुत खुश हैं। इस इवेंट का उद्देश्य मातृ दिवस के इस खास अवसर पर शहर की माताओं और उनके बच्चों के लिए कुछ मज़ेदार और रोमांचक यादें बनाना था जिसे वे अपने जीवन भर याद रखें।”
उन्होंने आगे कहा “विमेंस अचीवर्स अवार्ड के लिए हमने कई आवेदन देखे और हमें इस शहर की 6 महिलाओं को सम्मानित करने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है, जिन्होंने वास्तव में अपने संबंधित क्षेत्र में कुछ अलग किया है और एक माँ होने के साथ-साथ वे अपना सफल करियर बनाने एवं अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियाँ हासिल करने में भी सक्षम हैं।”
इंदौर मैरियट होटल के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर, श्री सोमरुप चंदा ने कहा, “इंदौर मैरियट होटल में हम लगातार अपने मेहमानों को नए और बेहतरीन अनुभव देने का प्रयास करते हैं। मातृ दिवस एक बहुत ही विशेष अवसर है और इस अवसर पर आई ड्रीम्स प्रोडक्शन के साथ मिलकर शहर में पहली बार ‘मम्मी एंड मी 2019’ आयोजित कर अपने मेहमानों को खूबसूरत और यादगार अनुभव देकर हम बहुत खुश हैं।”
आई ड्रीम्स प्रोडक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अंशुमान पांडे एवं आई ड्रीम्स प्रोडक्शन की सीईओ सुश्री रुप्सा मुखर्जी द्वारा रैंप वॉक करने वाली सभी महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।


