- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
शाहरुख़ खान से टीवी के इस सरफिरे आशिक़ ने की ये गुजारिश
एक्टर करणवीर बोहरा, जिन्हे छोटे परदे की दुनिया का बैड मन कहो या कह लो सरफिरा आशिक, हर किरदार की जुनूनीयत को बखूबी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
टीवी की दुनिया के बादशाह कहे जानेवाले करणवीर , बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान से कर रहे हैं कुछ ख़ास गुजारिश।
करणवीर की फिल्म ‘हमें तुमसे प्यार कितना ‘ का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका हैं। लेकिन करणवीर की ये दिली तमन्ना हैं की उनकी फिल्म के ट्रेलर को किंग खान यानी की शाहरुख़ खान भी देखे।
जी हां, हाल ही में अपने फिल्म के ट्रेलर लांच पर करनवीर ने मीडिया से कहा कि वो दिल से चाहते हैं की शाहरुख़ उनकी इस फिल्म के ट्रेलर को देखे।
वैसे करणवीर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘किसी के पास अगर शाहरुख़ तक पहुंचने का जुगाड़ हैं तो प्लीज इन्हे बता दे , करण वीर अपनी फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करेंगे जहा पर ये #AskSharukh पर ट्रेलर के लिंक को शेयर कर कहेंगे कि शाहरुख़ !
प्लीज देखो। करनवीर ने लोगो से उनकी मदद करने के लिए भी कहा ।
वैसे आपको ये भी बता दे की करणवीर बॉलीवुड के डॉन शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं, भले वह सलमान खान की फॅमिली के क्लोज है पर किरदार वो वैसे ही निभाना पसंद करते हैं जैसे शाहरुख खान ने डर, अंजाम और बाज़ीगर मे निभाया था।
ऐसे किरदार को निभाने के लिए उन्हें शाहरुख़ से ही प्रेरणा मिलती हैं। और यही वजह हैं की उन्होंने फिल्म ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ प्रोडूस और उसमे खुद एक्टिंग करने की ठानी।
फिल्म 28 जून 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जायेगी। जिसमे करणवीर के साथ एक्ट्रेस प्रिय बनर्जी ,समीर कोचर और महेश बलराज भी हैं। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद भी किया जा रहा हैं।


