- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
हाई स्कूल गोइंग बॉय के रूप में परफेक्ट नजर आ रहे हैं कार्तिक आर्यन, घटाया वजन
अपने किरदारों में ढलने के लिए कलाकार क्या क्या नहीं करते। वह हर तरह के चैलेंज के लिए तैयार रहते हैं। और अपने किरदार में फिट बैठने के लिए किसी भी हद तक जाना हो तो वह तैयार रहते हैं। एक ऐसे ही अभिनेता हैं कार्तिक आर्यन, जो अपने किरदार को परफेक्ट तरीके से निभाने में कोई कौताही नहीं कर रहे और खुद को अपनी हर फिल्म के लुक के अनुसार चैलेंज कर रहे हैं।
यही वजह है कि जब इम्तियाज़ ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म लव आजकल के लिए आठ किलो वजन घटाने को कहा तो वह फौरन तैयार हो गए और उन्होंने मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल, लव आजकल में वह दो दौर के किरदार में हैं। तो ऐसे में उन्हें 90s के दौर के लुक में ढलने के लिए अपने मौजूदा वजन से कम वजन में दिखना था। सो, वह फौरन तैयार हो गए।
कार्तिक सबके चहेते रोमांटिक हीरो बन गए हैं और लव आजकल में तो वह दो रोमांटिक किरदारों में हैं।फिल्म में वह रघु और वीर के किरदार में हैं। रघु का किरदार 90 से संबंध रखता है। वहीं वीर नए जमाने का है। ऐसे में दोनों किरदारों में पूर्ण रूप से भिन्नता दिखाने के लिए ही उन्हें इम्तियाज़ ने वजन कम करने को कहा। चूंकि रघु का किरदार स्कूल गोइंग बॉय है, इसलिए उन्होंने अपने लुक को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इस किरदार के लिए उन्होंने अपने सिग्नेचर अंदाज़ के हेयर स्टाइल को भी बदला, ताकि वह स्कूल किड लग सकें।कार्तिक ने इस किरदार के लिए स्ट्रिक्ट डायट फॉलो किया और लगभग आठ किलो वजन कम किया।कार्तिक ने आज ही लव आजकल के सेट की एक और तस्वीर सांझा किया है, जिसमें वह अपने बाकी सह कलाकारों के साथ पोज स्कूल यूनिफॉर्म में पोज देते नजर आ रहे हैं।
तस्वीर देख कर ऐसा लग रहा है कि कार्तिक अभी अभी हाई स्कूल से आए हो। तस्वीर में उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ रूप से नजर आ रहा है। उन्होंने उसे कैप्शन देते हुए लिखा हैं।0s hot kids be like. Kartik minus 8kgs = Raghu. #FiftyShadesOfRaghu #CoolBoyz Squad Goals. #School #LoveAajKal.’ Now that’s truly commendable for the young actor to go an extra mile for his role.
वाकई कार्तिक अपने हर किरदार के साथ न्याय करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह हर बार कुछ चैलेंजिंग करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बताते चलें कि कार्तिक के दोनों ही लुक की खूब तारीफ ही रही है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने हरी झंडी दिखाई है और कार्तिक पर सभी बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं।
जाहिर सी बात है कि इस बार इम्तियाज़ जो कि रोमांटिक फिल्में बनाने में माहिर माने जाते हैं और उनके साथ कार्तिक जो कि इन दिनों सबके चहेते रोमांटिक हीरो हैं। ऐसे में जब दोनों पहली बार साथ आ रहे हैं, तो दर्शकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ी हुई है। सारा अली खान और नई डेब्यूट कलाकार आरुषि के साथ कार्तिक जंच रहे हैं। कार्तिक के फैन्स को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।


