- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कार्तिक आर्यन ने कोकी पूछेगा का साझा किया चौथा एपिसोड
प्रसिद्ध फिटनेस और लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉउटिन्हो से बातचीत की
अभिनेता कार्तिक आर्यन का यूट्यूब चैट शो कोकी पूछेगा को बहुत अच्छी लोकप्रियता हासिल हो रही है।कोकी पूछेगा के पहले एपिसोड में कार्तिक ने कोविड-19 सर्वाइवर सुमिति सिंह से बात की थी तो दूसरे एपिसोड में, उन्होंने गुजरात की एक डॉक्टर मीमांसा बुच का इंटरव्यू अपने हँसमुख अंदाज में लिया था तो वही तीसरे एपिसोड में, कार्तिक मध्य प्रदेश की पुलिसकर्मी मधुरवीना से रोमांचित बातचित करते हुए नजर आए थे और अब वे प्रसिद्ध फिटनेस और लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉउटिन्हो से बातचीत करते हुए नजर आरहे है।
ल्यूक के वीडियोज लाखों लोगों के लिए और फिटनेस फ्रीकस को प्रेरणा देते हैं। जैसा कि इस लॉकडाउन के दौरान हर कोई अपने घरों तक ही सीमित है, हम निश्चित रूप से जिम में नहीं जा सकते लेकिन अपने फिटनेस बरकार रख सकते हैं। कार्तिक आर्यन अपने हिट-शो कोकी पूछेगा के नए एपिसोड में, ल्यूक के साथ एक मजेदार बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे है.
कार्तिक ने हालही में एक टीजर विडीयो साझा किया जिसमें वे ल्यूक के साथ सवाल जवाब करते हुए नजर आरहे थे । इस नए एपिसोड के वीडियो में कार्तिक ल्यूक से सवाल पूछते है , भारतीय किचन में रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाने के लिए ऐसा क्या है ?
इस पर ल्यूक जवाब देते है गरम मसाला , इस बात पर दोनों भी हस्ते है और कार्तिक हस्ते हुए कहते है कि गरम मसाला उनकी पसंदीदा फ़िल्म भी है , इस पर ल्यूक कहते है अब खाने में भी इसे थोड़ा इस्तेमाल कर ले।
वीडियो में इस कार्तिक ने ल्यूक के साथ लॉकडाउन के दौरान कैसे फिटनेस बनाए रखना है और क्या पोस्टिक आहार लेना चाहिए इस पर मजेदार बातचीत की है । और भी दिलचस्प बातचीत देखने के लिए आप को , कोकी पूछेगा का यह चौथा एपिसोड देखना होगा ।
कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त है , वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने “कोकी पूछेगा” यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है , इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है ।
इस वैश्विक महामारी के प्रति कार्तिक लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने का काम कर रहे हैं । #CoronaStopKaroNa मोनोलॉग से लेकर उनके रैप तक के जागरूकता अभियान की तारीफ पीएम् मोदी भी कर चुके हैं. इतना ही नहीं, इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक १ करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं।


